{"_id":"652a6d301ece8f6c390b35a3","slug":"shardiya-navratri-2023-sri-naina-devi-ji-decorated-with-lights-and-flowers-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Naina Devi Ji: शारदीय नवरात्र कल से, दुल्हन की तरह सजा मां नयना देवी का दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sri Naina Devi Ji: शारदीय नवरात्र कल से, दुल्हन की तरह सजा मां नयना देवी का दरबार
Sat, 14 Oct 2023 06:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 14 Oct 2023 06:33 PM IST
सार
नवरात्र के दौरान मंदिर के कपाट रात 12 बजे से 2 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान चार पहर की आरती होगी।
विज्ञापन
मां नयना देवी का दरबार।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शक्ति पीठ श्री नयनादेवी जी में रविवार से शारदीय नवरात्र मेले शुरू होंगे। इसके लिए मां के दरबार को दुल्हन की तरह सजाया गया है। पिछले तीन दिनों से पंजाब के कारीगर मंदिर को भव्य रूप से सजाने में लगे हुए थे। नवरात्र के दौरान रात 2:00 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। रविवार से शुरू होने वाले नवरात्र मेले 23 अक्तूबर तक चलेंगे। इसमें पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, दिल्ली, यूपी, बिहार और अन्य प्रदेशों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शनों के लिए पहुंचेंगे।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं को माता के दरबार में किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए प्रशासन और पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। श्री नयनादेवी जी नगर को 9 सेक्टरों में बांटा गया है। इसमें 350 पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात किए गए हैं। जेबीडी समूह हरियाणा इस बार भी माता जी का सदाव्रत लंगर का आयोजन करेगा। इसमें व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को भी भोजन उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
नवरात्र के दौरान मंदिर के कपाट रात 12 बजे से 2 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान चार पहर की आरती होगी। दोपहर 12:00 बजे से 12:30 तक भी मंदिर के कपाट बंद रहेंगे। इस दौरान मध्याह्न आरती होगी। इस बार प्राचीन गुफा में श्रद्धालुओं का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालु सिर्फ गुफा के बाहर से दर्शन कर पाएंगे। मंदिर के अंदर कडाह प्रसाद और नारियल चढ़ाने पर भी प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं से भरे मालवाहक वाहनों को पंजाब सीमा पर गरामोड़ा और कोलां वाला टोबा में रोका जाएगा। इससे आगे श्रद्धालुओं को बस, कार, दोपहिया वाहन से श्री नयनादेवी तक पहुंचना होगा। बड़े वाहनों को बस अड्डा श्री नयनादेवी के पास रोक लिया जाएगा। गुफा तक सिर्फ छोटी गाड़ियां ही आ जा सकेंगी। गुफा के पास पार्किंग में जगह न होने पर छोटे वाहनों को पुराने बस अड्डे पर ही रोक लिया जाएगा।