फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sharadiya Navratri: Coconut will not be able to be taken in the sanctum sanctorum of Jwalamukhi temple, 50 hom

Shardiya Navratri: ज्वालामुखी मंदिर के गर्भ गृह में नहीं ले जा सकेंगे नारियल, बैठक में लिया फैसला

Fri, 09 Sep 2022 11:06 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्वालामुखी(कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 09 Sep 2022 11:06 PM IST
सार

शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में 26 सितंबर से चार अक्तूबर तक होने वाले शारदीय नवरात्र मेलों के दौरान मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा 50 होमगार्ड कर्मियों के कंधों पर होगा। तैयारियों को लेकर मंदिर न्यास की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को हुई। 

विज्ञापन
Sharadiya Navratri: Coconut will not be able to be taken in the sanctum sanctorum of Jwalamukhi temple, 50 hom
शक्तिपीठ ज्वालामुखी मंदिर(फाइल) - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर में 26 सितंबर से चार अक्तूबर तक होने वाले शारदीय नवरात्र मेलों के दौरान मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा 50 होमगार्ड कर्मियों के कंधों पर होगा। तैयारियों को लेकर मंदिर न्यास की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को हुई। एसडीएम मनोज ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में स्थानीय विधायक रमेश धवाला ने विशेष रूप से शिरकत की। एसडीएम ने बताया कि नवरात्रों का विधिवत पूजा-अर्चना व झंडा रस्म के साथ शुभारंभ होगा। ज्वालामुखी मंदिर में नौ दिनों तक चलने वाले मेलों के दौरान इस बार 100 अतिरिक्त अस्थायी कर्मी तैनात रहेंगे, जिसमें 50 कर्मी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था करेंगे और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखेंगे। 50 अतिरिक्त सफाई कर्मी शहर की सफाई व्यवस्था संभालेंगे।  इस दौरान नगर परिषद, मंदिर अधिकारी, व्यापार मंडल, धर्मशालाओं के संचालक, पुलिस विभाग व मंदिर न्यास सदस्य मौजूद रहे। 

विज्ञापन


70 सीसीटीवी कैमरे रखेंगे चप्पे-चप्पे पर नजर
श्रद्धालुओं की सुरक्षा व असामाजिक तत्वों को पकड़ने के मद्देनजर 70 सीसीटीवी कैमरों के जरिये कंट्रोल रूम से चप्पे-चप्पे पर नजर रहेगी। शहर में कई जगह वैकल्पिक कैमरे लगाए जाएंगे। हर श्रद्धालु को मैटल डिटेक्टर से चेकिंग के बाद ही दर्शनों को भेजा जाएगा। शहर को सात सेक्टरों में बांटा गया है। चिह्नित स्थानों और शहर के बाहर पार्किंग की सुविधा रहेगी। ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। वहीं नादौन, कांगड़ा, देहरा मार्ग पर पुलिस की अस्थायी चौकियां रहेंगी। 
विज्ञापन


ढोल नगाड़ों, विस्फोटक पदार्थ, आग्नेय शस्त्रों पर प्रतिबंध
नवरात्रों के दौरान ढोल नगाड़ों, विस्फोटक पदार्थ, आग्नेय शस्त्रों सहित भिक्षावृति पर प्रतिबंध रहेगा। मंदिर के गर्भ गृह में नारियल ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा दिव्यांगों के दर्शनों के लिए व्हील चेयर का प्रावधान रहेगा। वहीं ज्योतियों के लाइव दर्शन शहर व मंदिर में लगी एलईडी पर लगातार होता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed