{"_id":"59ad4a274f1c1b1a278b51cc","slug":"shanta-kumar-statement-over-baba-ram-rahim-s-property","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सांसद शांता कुमार ने राम रहीम पर दिया बड़ा बयान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सांसद शांता कुमार ने राम रहीम पर दिया बड़ा बयान
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर
Updated Tue, 05 Sep 2017 09:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद शांता कुमार ने कहा कि बाबा गुरमीत राम रहीम की संपत्ति को जब्त किया जाता है तो सरकार की देखरेख में एक सेवा ट्रस्ट बनाया जाए। यह संपत्ति लोगों की श्रद्धा का शोषण कर गैर कानूनी तरीके से बनाई गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की यह सबसे बड़ी त्रासदी है। करीब बीस सालों से धर्म के नाम पर बेशर्मी के साथ अयाशी का अड्डा चलता रहा। लाखों लोगों की श्रद्धा का लाभ उठाकर करोड़ों की संपत्ति बनती रही। धर्म के नाम पर अबला लड़कियों के साथ दुराचार होता रहा।
विज्ञापन
हिंदू धर्म के नेताओं को इस पर विचार करना चाहिए कि ऐसे ढोंगी बाबा हिंद धर्म में ही क्यों बनते हैं। करोड़ों की संपत्ति इकट्ठी कर हिंदू धर्म के माथे पर कलंक लगाते हैं। मामले में न्यायपालिका की भूमिका सराहनीय रही है जबकि राजनीतिक सत्ता पूरी तरह विफल रही।
विज्ञापन
शांता कुमार ने राजनीतिक दलों को भी नसीहत देते हुए कहा कि अब राजनीतिक दलों को भी आत्म निरीक्षण करना होगा कि सत्ता प्राप्त करने के लिए किस सीमा तक जाना चाहिए।