फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shanta Kumar said that Congress is dying suffocating in the slavery of a family

शांता कुमार बोले- एक परिवार की गुलामी में घुट-घुट कर मर रही कांग्रेस

Fri, 01 Oct 2021 06:40 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 01 Oct 2021 06:40 PM IST
सार


 पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि कांग्रेस देश में भाजपा के बाद एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है। बाकी सभी एक प्रदेश या एक नेता परिवार की पार्टियां हैं। देश में कांग्रेस समाप्त हो जाए तो भारत का लोकतंत्र राष्ट्रीय विपक्ष विहीन हो जाएगा। लोकतंत्र का रथ दो पहियों पर चलता है। एक सत्ताधारी पार्टी और दूसरा विपक्ष। 

विज्ञापन
Shanta Kumar said that Congress is dying suffocating in the slavery of a family
 पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि भारत की सबसे पुरानी गांधी, पटेल और नेहरू की पार्टी भारत को आजादी दिलवाने वाली कांग्रेस पूरे देश में एक मजाक बन गई है। कहा कि जिस पार्टी ने पूरे देश को आजाद करवाया, वह एक परिवार की गुलामी में घुट-घुट कर मर रही है। आने वाले दिनों में इतिहास आंसु बहाएगा। कांग्रेस देश में भाजपा के बाद एकमात्र राष्ट्रीय पार्टी है। बाकी सभी एक प्रदेश या एक नेता परिवार की पार्टियां हैं। देश में कांग्रेस समाप्त हो जाए तो भारत का लोकतंत्र राष्ट्रीय विपक्ष विहीन हो जाएगा। लोकतंत्र का रथ दो पहियों पर चलता है। एक सत्ताधारी पार्टी और दूसरा विपक्ष।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश का सफल नेतृत्व कर रहे हैं, लेकिन लोकतंत्र के लिए एक स्वस्थ और सशक्त विपक्ष का होना भी बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कांग्रेस के महारोग का एक ही इलाज है कि कांग्रेस गांधी परिवार की गुलामी से बाहर निकले। आज भी कांग्रेस में एक से एक बढ़कर राष्ट्रीय नेता हैं। उन्होंने कैप्टन अमरेंद्र सिंह से आग्रह किया है वे कांग्रेस न छोड़ें। गुलाम नबी आजाद, कपिल सिब्बल और थरूर जैसे जी-23 के नेताओं से मिलकर कांग्रेस में आजादी की लड़ाई लड़ें और एक परिवार की गुलामी से बाहर निकलें। कांग्रेस के पुराने इतिहास को याद करें और फिर किसी एक नेता को अध्यक्ष बनाकर आगे बढ़ें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed