फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shanta kumar said It is an insult to the country to talk about giving respect pension to the faces

Kangra News: शांता बोले- चेहतों को खैरात में सम्मान पेंशन देने की बात कहना देश का अपमान

Fri, 31 Mar 2023 08:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 31 Mar 2023 08:21 PM IST
सार

 पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार  ने साफ कहा है कि सरकार को हमारे साथ किए इस अन्याय के लिए क्षमा याचना करनी चाहिए। हमें कोई सम्मान नहीं चाहिए, पेंशन भी नहीं चाहिए, लेकिन ऐसे हल्के शब्दों का उपयोग करके यह अपमान बहुत बड़ा अन्याय है। 

विज्ञापन
Shanta kumar said  It is an insult to the country to talk about giving respect pension to the faces
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार सम्मान प्रहरी पेंशन को लेकर विधानसभा में कांग्रेस की ओर से दिए गए बयान से आहत हैं। विधानसभा में कहा गया था कि सम्मान प्रहरी पेंशन पिछली सरकार ने चहेतों को खैरात में दी थी। वरिष्ठ भाजपा नेता ने साफ कहा है कि सरकार को हमारे साथ किए इस अन्याय के लिए क्षमा याचना करनी चाहिए। हमें कोई सम्मान नहीं चाहिए, पेंशन भी नहीं चाहिए, लेकिन ऐसे हल्के शब्दों का उपयोग करके यह अपमान बहुत बड़ा अन्याय है। उन्हें इस बात की जरा भी आशा नहीं थी कि हिमाचल प्रदेश की नई सरकार मेरे जैसे आपातकाल में जेल जाने वालों का इस प्रकार से अपमान करेगी। हम सब लोग देश की दूसरी आजादी की लड़ाई में जेल गए।

विज्ञापन


हमें चहेता कहना हम सबका और देश का बड़ा अपमान है। आज से 48 साल पहले 1975 में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत को एक जेल खाना बना दिया गया था। जयप्रकाश नारायण, मोरारजी देसाई और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे करीब 75 हजार लोगों को जेलों में डाल दिया था। कोई दलील अपील नहीं थी। यह भारत के इतिहास का सबसे बड़ा काला अध्याय था। इंदिरा गांधी का चुनाव रद्द होने और उन्हें अयोग्य घोषित होने पर केवल एक नेता की कुर्सी बचाने के लिए पूरे देश को जेल खाना बना दिया। हम सब किसी सम्मान पेंशन के लिए जेल नहीं गए थे। 48 साल पहले जेल में काटे 19 महीने की यातना बच्चों और परिवार को हुई कठिनाइओं के सारे घाव इस अपमान ने एक बार फिर ताजा कर दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed