फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shanta kumar said Congress, which is cut off from the roots of the country, is slowly reaching the verge of su

Kangra News: शांता बोले- देश की जड़ों से कटने वाली कांग्रेस धीरे-धीरे आत्महत्या की कगार पर पहुंच रही

Thu, 15 Feb 2024 07:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Thu, 15 Feb 2024 07:02 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि एक बयान में कहा कि जो राम का निमंत्रण ठुकराते हैं, उस कांग्रेस को भारत में राजनीति करने का कोई अधिकार नहीं है। 

विज्ञापन
Shanta kumar said Congress, which is cut off from the roots of the country, is slowly reaching the verge of su
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि भारत की जड़ों सेे कटने के कारण कांग्रेस धीरे-धीरे आत्महत्या के कगार पर पहुंच रही है। यह देश का दुर्भाग्य है कि गांधी और नेहरू की कांग्रेस जो इस समय भारत की राजनीति में अकेली पूरे देश की पार्टी है, वह समाप्त होती जा रही है। लोकसभा चुनाव निकट आ रहा है कांग्रेस से बहुत से बड़े नेता बाकी पार्टियों में जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी जीवन भर राम राज्य का प्रचार करते रहे और रघुपति राघव राजा राम के भजन गाते रहे।

विज्ञापन


अंतिम सांस लेते समय भी उनके मुंह से राम का नाम निकला, लेकिन उन्हीं का नाम लेकर राजनीति करने वाली कांग्रेस ने एक अदालत में जाकर लिखित बयान तक दिया कि राम केवल काल्पनिक हैं, फर्जी हैं, इतिहास में कभी हुए ही नहीं। उन्होंने कहा कि कलकी धाम के पीठाधीश आचार्य प्रबोध कृष्णन कांग्रेस के नेता थे, लेकिन वह कांग्रेस की राम विरोधी नीति के विरुद्ध थे और राम भक्त थे। इसीलिए कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निकाल दिया।
विज्ञापन


उन्होंने एक बयान में कहा कि जो राम का निमंत्रण ठुकराते हैं, उस कांग्रेस को भारत में राजनीति करने का कोई अधिकार नहीं है। इस समय भारत की राजनीति में भाजपा के बाद केवल कांग्रेस ही सारे देश की पार्टी है। बाकी किसी एक प्रदेश की या एक परिवार की पार्टियां हैं। भारत जैसे बड़े देश में एक परिवार या एक प्रदेश की पार्टी पूरे देश की पार्टी नही बन सकती है। परिणाम यह है कि भारत का लोकतंत्र विपक्ष विहीन होता जा रहा है। यह भारत के भविष्य के लिए लाभदायक नहीं है। 2024 के लोक सभा चुनाव में टूटता लंगड़ाता विपक्ष होगा। पूरे देश में भाजपा को कोई चुनौती नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed