{"_id":"657dbb5e6afd76e71b0c84a5","slug":"shanta-kumar-said-cm-should-start-the-work-of-cu-building-in-dharamshala-soon-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: शांता कुमार बोले- मुख्यमंत्री धर्मशाला में सीयू भवन का कार्य जल्द शुरू करवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: शांता कुमार बोले- मुख्यमंत्री धर्मशाला में सीयू भवन का कार्य जल्द शुरू करवाएं
Sat, 16 Dec 2023 08:30 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 16 Dec 2023 08:30 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा है कि केंद्र सरकार ने भी 500 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं, लेकिन जब तक हिमाचल सरकार 30 करोड़ रुपये न दे तब तक 500 करोड़ रुपये से भवन का निर्माण शुरू भी नहीं होगा।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा है कि केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को वर्ष 2009 में केंद्रीय विश्वविद्यालय स्वीकार किया था। लेकिन 14 साल बीत जाने के बाद भी धर्मशाला में विवि का भवन नहीं बना। देहरा में भवन का निर्माण हो रहा है, जबकि धर्मशाला में अभी काम भी शुरू नहीं हुआ। पूरे भारत में ऐसा कोई प्रदेश नहीं है, जिसमें केंद्रीय विश्वविद्यालय मिला हो और भवन का निर्माण न हुआ हो।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने भी 500 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिए हैं, लेकिन जब तक हिमाचल सरकार 30 करोड़ रुपये न दे तब तक 500 करोड़ रुपये से भवन का निर्माण शुरू भी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को पत्र लिखा था, फोन पर बी बात की थी। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री जल्द ही 30 करोड़ रुपये देकर 14 साल से अधूरे पड़े काम को पूरा करेंगे।
विज्ञापन