फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shanta Kumar said Anna Hazare is also sad after seeing Kejriwal s corruption allegations

पूर्व CM शांता कुमार बोले: केजरीवाल के भ्रष्टाचार के आरोप देख अन्ना भी बहा रहे आंसू; PM मोदी से किया ये आग्रह

Sat, 30 Mar 2024 11:00 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 30 Mar 2024 11:00 PM IST
सार

शांता कुमार ने कहा कि हर साल कोई न कोई चुनाव होने के कारण करीब 15 लाख करोड़ रुपये खर्च होते हैं। सब चुनाव एक बार ही करा लिए जाएं तो एक अनुमान के अनुसार केवल पांच लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विज्ञापन
Shanta Kumar said Anna Hazare is also sad after seeing Kejriwal s corruption allegations
shanta kumar - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने कहा कि अन्ना हजारे के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के विरुद्ध बहुत बड़े आंदोलन से अरविंद केजरीवाल राजनीति में आए थे। भ्रष्टाचार विरोधी उस आंदोलन से निकले केजरीवाल अपने कई साथी मंत्रियों के साथ भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में हैं। यह देख अन्ना हजारे भी आंसू बहा रहे हैं। कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि 75 साल के बाद भी भारत का लोकतंत्र कालेधन से शुरू होता है। हर पार्टी कालेधन से चुनाव लड़ती है और जीतने के बाद विधायक और सांसद चुनाव आयोग के सामने अपने खर्च का हिसाब देते हुए झूठ बोलते हैं। जो लोकतंत्र कालेधन और झूठ से शुरू होता है वह सफेद कैसे हो सकता है।

विज्ञापन


हर साल कोई न कोई चुनाव होने के कारण करीब 15 लाख करोड़ रुपये खर्च होते हैं। सब चुनाव एक बार ही करा लिए जाएं तो एक अनुमान के अनुसार केवल पांच लाख करोड़ रुपये खर्च होंगे। सरकार चुनाव खर्च के लिए एक विशेष टैक्स लगाए। एक सख्त कानून बनाया जाए। इसके अनुसार उस धन से अधिक खर्च करना अपराध माना जाए जिसके लिए सख्त सजा का प्रावधान किया जाए। उन्होंने कहा कि नरेंद मोदी इतिहास के सारे रिकॉर्ड तोड़कर तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने आग्रह किया है कि देश के लोकतंत्र को इस कालेधन और झूठ से मोदी बचाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed