{"_id":"363cf65a2d48fb7056691849d8c27848","slug":"shanta-kumar-campaign-againest-subsidy-in-parliament-canteen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद कैंटीन में सब्सिडी बंद, रंग लाई शांता की मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संसद कैंटीन में सब्सिडी बंद, रंग लाई शांता की मुहिम
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Updated Fri, 01 Jan 2016 09:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद में चल रही कैंटीन की सब्सिडी बंद करने को लेकर चलाई सांसद शांता कुमार की मुहिम आखिर रंग लाई है। शांता कुमार ने लोकसभा अध्यक्ष को जून माह में पत्र लिखकर संसद कैंटीन में सब्सिडी बंद करने को पत्र लिखा था।
विज्ञापन
लिहाजा, अब संसद की कैंटीन में सांसदों को खाने-पीने में मिलने वाली सब्सिडी खत्म हो गई है। इससे अब 14 करोड़ की वार्षिक बचत हो सकती है। लोकसभा अध्यक्ष के इस फैसले पर सांसद शांता ने आभार जताया है।
विज्ञापन
उन्होंने लोकसभा को लिखे अपने पत्र में कहा था कि संसद की कैंटीन में सांसदों को सब्सिडी पर खाने-पीने की वस्तुएं उपलब्ध करवाना एक अविवेकपूर्ण निर्णय था। इस पर शीघ्र विचार करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
कहा था कि सांसदों को संसद कैंटीन में मिलने वाली सब्सिडी खत्म की जाए तो हर साल 14 करोड़ की बचत हो सकती है। यही नहीं, उन्होंने यह भी कहा था कि अधिकांश सांसद खान पान में सक्षम हैं तो सब्सिडी क्यों। सांसदों को मिलने वाली सब्सिडी के कारण आलोचना भी सहनी पड़ रही है। इसे एकदम रोका जाना चाहिए।