फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Shanta kumar and anurag thakur may find place in Modi cabinate

मोदी की कैबिनेट में होंगे शांता और अनुराग!

Sun, 18 May 2014 07:37 PM IST
Updated Sun, 18 May 2014 07:37 PM IST
विज्ञापन
Shanta kumar and anurag thakur may find place in Modi cabinate

हिमाचल में भाजपा की क्लीन स्वीप के बाद बेहद अहम सवाल ये है कि मोदी सरकार में राज्य से कैबिनेट मंत्री कौन होगा? चुनाव नतीजे आते ही इसके लिए जोड़-तोड़ भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन


कांगड़ा से सांसद चुने गए शांता कुमार और हमीरपुर से अनुराग ठाकुर के नाम पार्टी के भीतर चल रहे हैं। शांता के साथ अनुभव और छवि है तो अनुराग ठाकुर युवा कोटे से दावेदार हैं।
विज्ञापन


ऐसे में चर्चा चल रही है कि मोदी इन दोनों को ही अपनी कैबिनेट में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए जल्द ही इन नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक भी होनी है। जल्द ही हिमाचल के इन नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए मजबूत है शांता का दावा

Shanta kumar and anurag thakur may find place in Modi cabinate

शांता कुमार ने कांगड़ा सीट से 1.70 लाख वोट से जीत हासिल की है। वह इससे पहले दो बार हिमाचल के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं।

वाजपेयी सरकार में बतौर केंद्रीय खाद्य एवं उपभोक्ता मामले मंत्री उन्होंने अंत्योदय योजना लांच की थी। इसके अलावा मोदी खुद उन्हें अपना राजनीतिक गुरु मान चुके हैं। मोदी के करीबी होने और अनुभव का उन्हें फायदा मिल सकता है।

उधर, शांता खुद एक दो दिन के भीतर दिल्‍ली जाने की बात कह चुके हैं। मोदी जरूर चाहेंगे कि हिमाचल से शांता का अनुभव उनके काम आएं। वहीं, राज्यसभा सांसद जेपी नड्डा का नाम भी चर्चा में रहा है, लेकिन वह संगठन में काम करने की इच्छा जता चुके हैं।

अनुराग ठाकुर का दावा भी कम नहीं

Shanta kumar and anurag thakur may find place in Modi cabinate

वहीं, तीसरी बार सांसद बने अनुराग ठाकुर का दावा भी कम नहीं है। वे युवा कोटे से मंत्री पद हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा हिमाचल में अनुराग परिवार के वर्चस्व और केंद्र में रही उनकी पिछली भूमिका पर भी मोदी मंत्री पद दे सकते हैं।

अनुराग हमीरपुर से तीसरी बार सांसद चुने गए हैं। वे बीसीसीआई के सचिव भी है। इसके अलावा इस बार भाजपा को जिताने के लिए उन्होंने मोदी साथ मिलकर कई रैलियां की थी।

अब देखना रोचक होगा कि उन्हें अभी कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलती है या फिर मोदी कुछ समय बाद उन्हें कोई बड़ा पद देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed