फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shant Mahayagya started after 80 years in Shaloa of Ghund princely state of Theog

Shimla News: ठियोग की घूंड रियासत के शलोआ में 80 साल बाद शुरू हुआ शांद महायज्ञ

Sat, 13 May 2023 09:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 13 May 2023 09:35 PM IST
सार

शिमला जिले के ठियोग उपमंडल में देवता महाराज शिरगुल की पावन धरती घूंड रियासत के शलोआ गांव में 80 साल बाद शांद महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार को किया गया। 

विज्ञापन
Shant Mahayagya started after 80 years in Shaloa of Ghund princely state of Theog
शलोआ में 80 साल बाद शांद महायज्ञ। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के ठियोग उपमंडल में देवता महाराज शिरगुल की पावन धरती घूंड रियासत के शलोआ गांव में 80 साल बाद शांद महायज्ञ का शुभारंभ शनिवार को किया गया। घूंड रियासत की समस्त छबिशी कारदार और यहां के ठाकुर अनिरुद्ध सिंह की देखरेख में शांद महायज्ञ करवाया जा रहा है। इस महायज्ञ में 4 अन्य देवता विशेष रूप से पहुंचे हैं। इनमें देवता डोम नमाणा घूंड, डोम देवता चरेंण, देवी कढासन पालु, देवी जलसर चरेंण पालकी सहित एवं 20 देवठियों में कारदार शांद महायज्ञ की शोभा बढ़ा रहे हैं।

विज्ञापन


घूंड में शनिवार तीन बजे देवताओं का स्वागत किया गया। रात को 10 बजे से परिक्रमा होने के बाद आज सुबह 9 बजे से विधि विधान से शिखा पूजन का आयोजन होगा। इसमें क्षेत्र के हजारों लोग भाग लेंगे। इस महायज्ञ में आमजन की सुविधा के लिए बसों की व्यवस्था भी की गई है, जो रविवार को सुबह छैला से शलोआ सुबह 8 बजे चलेंगी। इन बसों की सुविधा यात्रियों को देर शाम को वापसी के लिए भी मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed