शैंशर बस हादसा: हिमाचल सरकार को भेजी मजिस्ट्रेट जांच की रिपोर्ट
कुल्लू जिले की सैंज घाटी के शैंशर निजी बस हादसे की मजिस्ट्रेट जांच रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है। इसमें दर्ज ग्रामीणों और पीड़ितों के बयान के आधार पर कई अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने शुक्रवार को जांच रिपोर्ट भेजी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले की सैंज घाटी के शैंशर निजी बस हादसे की मजिस्ट्रेट जांच रिपोर्ट सरकार को भेज दी गई है। इसमें दर्ज ग्रामीणों और पीड़ितों के बयान के आधार पर कई अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने शुक्रवार को जांच रिपोर्ट भेजी। मामले की जांच के लिए नियुक्त अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशांत सरकैक के कोरोना पॉजिटिव होने से रिपोर्ट भेजने में समय लगा था। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर सरकार फैसला लेगी, जिसे अधिकारियों से मांगा गया है। चार जुलाई को शैंशर में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें 13 लोगों की जान चली गई थी।
निजी बस के चालक-परिचालक ही हादसे में बच पाए थे। ग्रामीणों ने परियोजना प्रबंधनों समेत कई विभागों के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया था। समय पर राहत बचाव कार्य नहीं किया गया था। ऐसे में सरकार ने शैंशर निजी बस हादसे की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए थे। इसकी जिम्मेदारी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी कुल्लू प्रशांत सरकैक को सौंपी थी। उनकी अध्यक्षता में टीम भी गठित की गई है। उन्होंनेे लगभग दो सप्ताह तक लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य, पुलिस और सैंज की दो बड़ी परियोजनाओं एनएचपीसी, एपीपीसीएल और दो अन्य प्रोजेक्ट के अधिकारियों के बयान दर्ज किए हैं। निजी ऑपरेटरों, चालक-परिचालक और 60 स्थानीय ग्रामीणों के बयान कलमबंद किए हैं।
शैंशर निजी बस हादसे की मजिस्ट्रेट जांच की रिपोर्ट सरकार को भेज दी है। इसकी प्रतिलिपि राजस्व सचिव और परिवहन सचिव को भी भेजी गई है। अब इसमें सरकार अंतिम निर्णय लेगी।
आशुतोष गर्ग, उपायुक्त कुल्लू
सैंज के शैंशर निजी बस हादसे की मजिस्ट्रेट जांच रिपोर्ट मांगी है। इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसमें लापरवाही सामने आने पर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
- जयराम ठाकुर, मुख्यमंत्री