{"_id":"650d64e8a2823e5e6c035b16","slug":"shankar-dayal-singh-pratibha-samman-to-dr-manoj-in-delhi-shankar-dayal-singh-pratibha-samman-dr-manoj-nahan-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nahan News: डॉ. मनोज को दिल्ली में शंकर दयाल सिंह प्रतिभा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nahan News: डॉ. मनोज को दिल्ली में शंकर दयाल सिंह प्रतिभा सम्मान
Fri, 22 Sep 2023 06:39 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 22 Sep 2023 06:39 PM IST
सार
पच्छाद उपमंडल की बाग पशोग पंचायत के टिक्करी पजेली निवासी डॉ. मनोज शर्मा को राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की 115वीं जयंती पर शंकर दयाल सिंह प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन
डॉ. मनोज को दिल्ली में शंकर दयाल सिंह प्रतिभा सम्मान
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पच्छाद उपमंडल की बाग पशोग पंचायत के टिक्करी पजेली निवासी डॉ. मनोज शर्मा को राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की 115वीं जयंती पर शंकर दयाल सिंह प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया। भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद नई दिल्ली और विश्व हिंदी परिषद के संयुक्त तत्वावधान में विज्ञान भवन नई दिल्ली में राष्ट्रकवि दिनकर हिंदी और राष्ट्रवाद पर अंतरराष्ट्रीय हिंदी सम्मेलन-2023 का आगाज हुआ।
विज्ञापन
भाषा, साहित्य और इतिहास शोध आदि विविध क्षेत्र में बहुमुखी प्रतिभा के लिए डॉ. मनोज को सम्मानित किया गया। वह सोलन काॅलेज में चल रहे इग्नू अध्ययन केंद्र में सेवाएं दे रहे हैं। डाॅ. मनोज ने बताया कि यह सम्मान मिलना बेहद गौरव की बात है।
विज्ञापन