{"_id":"63f84aabb1f3042923040387","slug":"shaheed-rajkumar-sharma-s-mortal-remains-reached-home-in-hamirpur-himachal-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: उत्तराखंड में शहीद जवान राजकुमार शर्मा को नम आंखों से दी अंतिम विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: उत्तराखंड में शहीद जवान राजकुमार शर्मा को नम आंखों से दी अंतिम विदाई
Fri, 24 Feb 2023 11:55 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सलौणी(हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, सलौणी(हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 24 Feb 2023 11:55 AM IST
सार
हमीरपुर जिले के उपमंडल बड़सर के सलौणी गांव के शहीद राजकुमार शर्मा की पार्थिव देह घर पहुंच चुकी है। विधायक इंद्रदत्त लखनपाल और एसडीएम बड़सर शशिपाल शर्मा मौके पर हैं।
विज्ञापन
शहीद राजकुमार शर्मा की पार्थिव देह पहुंची घर
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल बड़सर के सलौणी गांव के शहीद राजकुमार शर्मा की पार्थिव देह शुक्रवार सुबह घर पहुंची। इस दौरान पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और शहीद राजकुमार शर्मा अमर रहे के नारों से गूंज उठा। इस दौरान विधायक इंद्रदत्त लखनपाल और एसडीएम बड़सर शशिपाल शर्मा भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में लोगों ने नम आंखों से शहीद को अंतिम विदाई दी। सलौणी निवासी शहीद राजकुमार(40) पुत्र जसवंत सिंह सेना में जम्मू-कश्मीर में तैनात थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना के काम से दो दिन पूर्व राजकुमार को रुड़की(उत्तराखंड)भेजा गया था। जहां सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। ऋषिकेश के अस्पताल में दो दिन तक जिंदगी से संघर्ष करते हुए गुरुवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। शहीद राजकुमार अपने माता-पिता का एकलौता बेटा था। राजकुमार विवाहित थे और वह अपने पीछे पत्नी और दो बच्चे छोड़ गए। एक छोटी बहन भी है, जो विवाहित है। राजकुमार 2007-08 में सेना में भर्ती हुए थे और यह उसका सेवानिवृति के लिए अंतिम वर्ष बचा था।
विज्ञापन