फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shah will give report card of Jairam government today, thunder on NRC

हिमाचल प्रदेशः सरकार के दो साल का जश्न आज, गृह मंत्री शाह थपथपाएंगे पीठ

Fri, 27 Dec 2019 09:43 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 27 Dec 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
Shah will give report card of Jairam government today, thunder on NRC
अमित शाह - फोटो : PTI

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को शिमला आकर जयराम सरकार के दो साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड जनता को देंगे और एनआरसी पर भी गरजेंगे। देश-दुनिया की नजर रिज मैदान से होने वाले अमित शाह के भाषण पर होगी। राजधानी के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सरकार के दो साल का जश्न 11 बजे के बाद होगा। दोपहर 2:30 बजे के बाद शाह 200 से ज्यादा निवेशकों से राज्य अतिथि गृह पीटरहॉफ शिमला में मिलेंगे। 

विज्ञापन


शाह 11 बजे के बाद शिमला पहुंचेंगे। उनका रिज मैदान के टका बैंच पर मुख्यमंत्री और मंत्री स्वागत करेंगे। यहां शाह सरकार की उपलब्धियों पर बनाई एक पुस्तिका का विमोचन करेंगे। फि र मुख्यमंत्री और अन्य गण्यमान्य व्यक्ति संबोधित करेंगे। सीएम गृहिणी योजना के लाभार्थियों की जानकारी देंगे। इसके उपरांत रिज मैदान से अमित शाह का भाषण होगा।
विज्ञापन


मुख्य समारोह के समापन के बाद शाह पीटरहॉफ के लिए रवाना होंगे। यहां ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट -2019 के ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह का आयोजन होगा। इसमें 200 से अधिक निवेशक भाग लेंगे। इनकी ओर से 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश को जमीन पर उतारने की जानकारी दी जाएगी। इसके बाद अमित शाह की निवेशकों के साथ अलग से बैठक भी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शाह की रैली में पहुंचाए जाएंगे 25 हजार लोग, 800 से ज्यादा बसें आएंगी  

Shah will give report card of Jairam government today, thunder on NRC

25 हजार से अधिक लोगों को रैली में पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। लोगों को लाने और ले जाने के लिए 800 से ज्यादा सरकारी और निजी बसें लगाई गई हैं। 12 जिलों से आने वाली बसों में विभिन्न रंगों के स्टीकर लगे होंगे। शिमला से रैली में शामिल होने वाली बस पर डार्क ग्रीन रंग का स्टीकर लगा होगा।

मंडी वाली बस में ऑरेंज, कांगड़ा बस में पीले, चंबा से आने वाली बस में सफेद, सोलन वाली बस में पिंक, सिरमौर वाली बस में लाल, ऊना से नेवी ब्लू, बिलासपुर से लाइट ब्लू, किन्नौर से मैरून, लाहौल-स्पीति से मजैंटा, कुल्लू से काले और हमीरपुर से लाइट ग्रीन रंग का स्टीकर लगा होगा। बसों में इसी स्टीकर से संबंधित रंगों वाले झंडे भी लगे होंगे। 

सीएम ने लिया तैयारियों का जायजा
रैली से एक दिन पूर्व सीएम जयराम ठाकुर और मुख्य सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी ने रिज मैदान और पीटरहॉफ शिमला का मुआयना किया। सीएम ने तैयारियों की समीक्षा को लेकर बैठक भी की।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के जवानों की नजर  
वीरवार को ही रैली स्थल और पीटरहॉफ के आसपास पुलिस, अन्य सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के जवान बिछ गए हैं। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed