फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   SFI will start protest for application fee of advertised posts in HPU shimla

आवेदन फीस बढ़ाने पर भड़की एसएफआई, आंदोलन की चेतावनी

Thu, 04 Jun 2020 05:42 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 04 Jun 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
SFI will start protest for application fee of advertised posts in HPU shimla
सांकेतिक तस्वीर

विवि में बी, सी और डी श्रेणी के 274 पदों के लिए आवेदन की बढ़ाई फीस के खिलाफ एसएफआई ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। राज्य कमेटी ने इस फैसले को युवा बेरोजगार विरोधी करार देते हुए लूट बताया। राज्य अध्यक्ष रमन थारटा और सचिव अमित ठाकुर ने कहा कि फैसला वापस न लिया तो आठ जून को प्रदेश भर में धरने-प्रदर्शन होंगे। एसएफआई ने कानूनी लड़ाई लड़ने का भी मन बना लिया है। 

विज्ञापन


अमित ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन भर्तियों को भी कमाई का साधन बनाया है। एक ओर तो सरकार और प्रशासन बेतहाशा फीस बढ़ाकर लाखो इच्छुक छात्रों को शिक्षा से महरूम कर रही है। दूसरी ओर किसी तरह पढ़ पाए आम गरीब युवाओं के लिए भर्ती आवेदन की फीस बढ़ाकर उनके साथ अन्याय किया है। युवाओं को उनके समान अवसर प्रदान करने संवैधानिक अधिकार से महरूम किया का रहा है। इससे भर्ती चंद लोगो तक ही सीमित रहने वाली है। 
विज्ञापन


अमित ठाकुर ने कहा कि दो हजार, एक हजार की फीस अदा करना गरीब आवेदकों को अधिक है। प्रदेश सरकार के महिला अभ्यर्थियों के लिए भर्ती परीक्षा को आवेदन फीस माफ करने के फैसले को भी नजरअंदाज किया है। इस मनमानी को लेकर सरकार भी मौन है। इस मामले में सरकार और विवि का तालमेल नहीं दिख रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों के लिए विवि खोलने का भी किया विरोध
शिमला। एसएफआई ने विवि प्रशासन के शिक्षकों को ड्यूटी पर बुलाए जाने के फैसले का भी विरोध किया। अभी देश भर के शैक्षणिक संस्थानों में लॉकडॉन जारी है। प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से छात्रों को छोड़कर केवल शिक्षकों और गैर शिक्षकों के लिए ही विश्वविद्यालय को खोलने का फैसला एक बार फिर से इन भर्तियों को लेकर संशय पैदा कर रहा है। पहले भी इस विश्वविद्यालय में छुट्टी के दिन साक्षात्कार लेकर अयोग्य लोगों नियुक्तियां मिली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed