फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SFI staged a protest and raised slogans at HPU.

Shimla News: एचपीयू में एसएफआई ने किया प्रदर्शन, नारेबाजी

Tue, 24 Feb 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
SFI staged a protest and raised slogans at HPU.
बस सुविधा मुहैया करवाने की उठाई मांग
विज्ञापन

हॉस्टलों का मरम्मत कार्य जल्द पूरा करवाने का आग्रह
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला के पिंक पेटल परिसर में मंगलवार को छात्रों की मांगों को लेकर एसएफआई ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने इस दौरान बस सुविधा बहाल करने, हॉस्टलों के नवीनीकरण और पार्किंग समस्या के समाधान की मांग उठाई। छात्रों ने इस दौरान विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।


प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता प्रिया ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में पहले छह बसें संचालित होती थीं जो अब घटकर दो रह गई हैं। दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को रोजाना आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि सभी छात्रों को नियमित और पर्याप्त बस सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। कैंपस वाइस प्रेजिडेंट आशीष कुमार ने कहा कि प्रदेश के 12 जिलों से छात्र यहां पढ़ने आते हैं, लेकिन 56 वर्ष पुराने इस संस्थान में आज भी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। उन्होंने हॉस्टलों की जर्जर स्थिति पर चिंता जताते हुए शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की। साथ ही परिसर में बढ़ती पार्किंग समस्या का समाधान करने पर जोर दिया। कैंपस सचिव मुकेश ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया तो संगठन सभी छात्रों को लामबंद कर व्यापक और उग्र आंदोलन शुरू करेगा जिसकी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article