{"_id":"6a733fc289d597685e09cace","slug":"sfi-announces-plans-to-launch-a-protest-against-the-fee-hike-shimla-news-c-19-sml1002-765042-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: फीस वृद्धि के खिलाफ एसएफआई \nने किया आंदोलन छेड़ने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: फीस वृद्धि के खिलाफ एसएफआई ने किया आंदोलन छेड़ने का एलान
विज्ञापन
एचपीयू में विभागों और छात्रावासों तक पहुंचकर छात्रों को जोड़ेगा संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में फीस वृद्धि के विरोध में एसएफआई की विश्वविद्यालय इकाई ने आंदोलन तेज कर दिया है। विवि परिसर में बुधवार को आयोजित बैठक में छात्रों ने फीस वृद्धि वापस लेने की मांग उठाई।
बैठक में निर्णय लिया कि एसएफआई विश्वविद्यालय के सभी विभागों और छात्रावासों में जनसंपर्क अभियान चलाकर छात्रों को आंदोलन से जोड़ेगी। एसएफआई के इकाई सचिव मुकेश कुमार ने कहा कि फीस वृद्धि वापस होने तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि विवि की आर्थिक स्थिति का बोझ छात्रों पर डाला जा रहा है। उन्होंने वर्ष 2020 की कथित प्रोफेसर भर्तियों और पदोन्नतियों में अनियमितताओं को वित्तीय संकट का कारण बताया। उन्होंने कहा कि प्रशासन को वित्तीय गड़बड़ियों की जिम्मेदारी तय करनी चाहिए न कि छात्रों से अधिक फीस वसूलनी चाहिए। एसएफआई ने कहा कि फीस वृद्धि से आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण पृष्ठभूमि के विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित होगी। बैठक में संगठन ने आने वाले दिनों में हस्ताक्षर अभियान, धरना और प्रदर्शन करने का निर्णय लिया।
नर्सिंग कॉलेज मामले की हो जांच : ठाकुर
एसएफआई के राज्य अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने क्रिश्चियन नर्सिंग कॉलेज कुल्लू के छात्रों की शिकायतों पर निष्पक्ष जांच की मांग की है। आर्थिक शोषण, मानसिक उत्पीड़न, मूलभूत सुविधाओं की कमी और प्रशासनिक अनियमितताओं के आरोपों को गंभीर बताया। अनिल ठाकुर ने कहा कि फीस वसूली, जुर्माना, दस्तावेज रोकने की धमकी और शिकायतकर्ताओं पर दबाव जैसी गतिविधियों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने सरकार और नियामक संस्थाओं से कॉलेज का स्वतंत्र निरीक्षण करवाने, छात्रों की पहचान गोपनीय रखने और दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की।