फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SfI aagitation in shimla

नई शिक्षा नीति के खिलाफ एसएफआई ने किया प्रदर्शन

Thu, 11 Nov 2021 10:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
SfI aagitation in shimla
कोटशेरा कॉलेज में बोला हल्ला, नई शिक्षा नीति को जबरन थोपने का लगाया आरोप
विज्ञापन

पोस्टर पर मांगे लिखकर धरने पर बैठे कार्यकर्ता
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। एसएफआई की राष्ट्रीय कमेटी के आह्वान पर नई शिक्षा नीति 2020 के विरोध और कॉलेज स्तर की मांगों को लेकर कोटशेरा कॉलेज इकाई ने वीरवार को कॉलेज में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता वीरवार को नई शिक्षा नीति से पड़ने वाले प्रभाव और कॉलेजों की मांगों को लेकर लिखे पोस्टर के साथ कॉलेज परिसर में धरने पर बैठे।
सत्याग्रह प्रदर्शन में कैंपस अध्यक्ष पवन शर्मा ने कहा कि दो साल से महाविद्यालय कोरोनाकाल के दौरान बंद थे। लेकिन फिर भी कॉलेज प्रशासन पीटीए फंड की वसूली कर रहा है। कॉलेज प्रशासन ने प्रत्येक छात्र से 600 रुपये वसूला है। वर्तमान में कॉलेज में 3600 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन

पवन शर्मा ने कहा कि लगभग 5 वर्षों से एसएफआई कॉलेज प्रशासन से हॉस्टल की मांग कर रही है लेकिन अभी तक कार्य नहीं किया गया। कैंपस अध्यक्ष ने कहा कि अगर इन मांगों को पूरा नहीं किया तो एसएफआई आने वाले समय में महाविद्यालय के सभी छात्रों को लामबंद कर उग्र आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सचिव कमल ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोरोनाकाल में नई शिक्षा नीति लाई। इसमें छात्र और शिक्षक वर्ग को विश्वास में नहीं लिया गया। यह नीति थोपी गई है। इस शिक्षा नीति मेंआंगनबाड़ी केंद्रों को स्कूलों में मर्ज करने की बात कही है। गांव के अंदर छोटे-छोटे स्कूलों को बंद करके एक मॉडल स्कूल शुरू करने की बात कही है। इस वजह से गांव के पहाड़ी क्षेत्रों में तीन साल के छोटे बच्चों को स्कूल तक पहुंचने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।
नई शिक्षा नीति निजीकरण, केंद्रीकरण और भगवाकरण को बढ़ावा देगी। निजी स्कूल, शिक्षण संस्थानों की मनमानी बढ़ेगी, सरकारी क्षेत्र से शिक्षण संस्थान गायब हो जाएंगे। कैंपस सचिव योगेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि पुलिस की मदद से कॉलेज प्रशासन धरने को भी रोकने का प्रयास कर रहा है, यह लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है।

युवाओं को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के इक्डोल के शिक्षा विभाग में बीएड की काउंसलिंग में भाग लेने आए अभ्यर्थियों को बीएड काउंसलिंग के समन्वयक डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने नशे से दूर रहने की शपथ दिलवाई। कार्यक्रम में इक्डोल के शिक्षा विभाग के आचार्य कुलदीप सिंह कटोच, सहायक आचार्य डॉ. मोनिका सूद, राजेश कुमार शर्मा, डॉ. प्रदीप सिंह दहल विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विशेष अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. चमन लाल बंगा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed