फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   sewerage charges will reduce 25 percent on water bill in himachal: jairam

हिमाचल में 25 फीसदी घटाया जाएगा सीवरेज शुल्क, कम आएगा पानी का बिल: जयराम

Mon, 23 Dec 2019 07:24 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडी Published by: Krishan Singh Updated Mon, 23 Dec 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
sewerage charges will reduce 25 percent on water bill in himachal: jairam
मंडी में जनसभा को संबोधित करते सीएम - फोटो : सोशल मीडिया

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को हिमाचल के मंडी में आयोजित जनसभा में सेरी मंच से सूबे की जनता के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि जल्द ही शहरों में पानी के बिलों में 25 फीसदी सीवरेज चार्ज घटाया जाएगा। जून, 2005 की अधिसूचना के अनुसार वर्तमान में सीवरेज शुल्क पानी के बिल का 50 प्रतिशत है।

विज्ञापन


वहीं, शिमला में यह 30 फीसदी है क्योंकि यहां जल प्रबंधन बोर्ड सीवरेज की दरें तय करता है, जो स्वायत्त संस्था है। इसके अलावा सीएम ने मंडी में हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी (एचपीयू) की तर्ज पर बड़ा विश्वविद्यालय खोलने की घोषणा भी की। सीएम ने कहा कि उनका सपना है कि मंडी में बड़ी यूनिवर्सिटी स्थापित हो ताकि युवाओं को इसका फायदा मिले।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसके प्रयास शुरू हो गए हैं। लेकिन जमीन की समस्या आड़े आ रही है। यहां पर्याप्त जमीन नहीं मिल रही है। पर्याप्त जमीन नेरचौक में प्रस्तावित एयरपोर्ट के लिए भी नहीं मिल रही है। मंडी में बड़ा विमान उतरने की उम्मीद पर कायम हैं। इस पर प्रयास भी तेज गति से हो रहे हैं। सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। जल्द ही एमओयू साइन होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जरूरत पड़ी तो कांग्रेस नेताओं के खिलाफ की जाएगी जांच

sewerage charges will reduce 25 percent on water bill in himachal: jairam

सीएम जयराम ने पूर्व उद्योग मंत्री पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 2016-17 की कैग रिपोर्ट में कई खुलासे हुए हैं। अपने क्षेत्र को लाभ पहुंचाने के लिए करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए गए हैं।

ऐसे पहाड़ों को समतल करके उद्योग स्थापित करने की कोशिश की गई, जहां उद्योग लगना भी मुश्किल है। कुल करीब 140 करोड़ रुपये ऐसे कार्यों में खर्च किए गए हैं। यह कैग की रिपोर्ट कह रही है और इस पर ही जरूरत पड़ी तो जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed