{"_id":"609e92bf439c6438eb1ebac8","slug":"seven-tourists-found-without-corona-negative-report-and-arrested-in-bhuntar-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: भुंतर में बिना कोरोना निगेटिव रिपोर्ट पहुंचे सात पर्यटक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: भुंतर में बिना कोरोना निगेटिव रिपोर्ट पहुंचे सात पर्यटक गिरफ्तार
Fri, 14 May 2021 08:40 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 14 May 2021 08:40 PM IST
सार
हिमाचल सरकार ने प्रदेश में आने वाले पर्यटकों के लिए आरटीपीसीआर कोरोना निगेटिव रिपोर्ट और ई-पास जरूरी किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू पुलिस ने कोविड प्रोटोकाल का उल्लंघन करने वाले लोगों के लिए पुलिस टीमों का गठन किया है। पुलिस की कई टीमें बिना अनुमति अनावश्यक आवाजाही और वाहनों की लगातार जांच कर रही है। भुंतर पुलिस ने शुक्रवार को दो पर्यटक वाहनों में आ रहे सात सैलानियों को गिरफ्तार किया है। ये पर्यटक बिना आरटीपीसीआर रिपोर्ट और बिना कोविड ई-पास के राज्य में प्रवेश कर गए थे। ये पर्यटक दिल्ली और हरियाणा से दो अलग-अलग वाहनों में आए थे और मनाली जा रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि प्रदेश में आने वाले पर्यटकों को ई-पास के साथ कोरोना की आरटीपीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट का होना जरूरी है। इन पर्यटकों के पास ने तो पास था और कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट। एसपी ने कहा कि पुलिस ने भुंतर थाना में केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि सूबे में कोरोना कर्फ्यू को लगे एक सप्ताह का समय हो गया है। ऐसे में उन्हें यह कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन करने का पहला मामला सामने आया है।
विज्ञापन