फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Seven daughters of Himachal selected for India camp of Kabaddi

एशियन महिला कबड्डी चैंपियनशिप: हिमाचल की सात बेटियों का कबड्डी के इंडिया कैंप के लिए चयन

Fri, 21 Feb 2025 12:33 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Feb 2025 12:33 PM IST
सार

 प्रदेश की सात बेटियों का चयन कबड्डी में इंडिया कैंप (प्रशिक्षण शिविर) के लिए हुआ है। यह गर्व की बात है कि देशभर से चयनित 20 खिलाड़ियों में से सात हिमाचल से हैं। 

विज्ञापन
Seven daughters of Himachal selected for India camp of Kabaddi
हिमाचल की सात बेटियों का कबड्डी के इंडिया कैंप के लिए चयन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश की सात बेटियों का चयन कबड्डी में इंडिया कैंप (प्रशिक्षण शिविर) के लिए हुआ है। यह गर्व की बात है कि देशभर से चयनित 20 खिलाड़ियों में से सात हिमाचल से हैं। प्रशिक्षण शिविर छठी सीनियर एशियन महिला कबड्डी चैंपियनशिप 2025 की तैयारी के लिए आयोजित किया जा रहा है। चैंपियनशिप 4 से 9 मार्च तक ईरान में होगी। भारतीय टीम के गठन के लिए इंप्र शिक्षण शिविर 19 फरवरी से 1 मार्च तक साई ट्रेनिंग सेंटर सोनीपत में आयोजित किया जा रहा है। इसमें देश से बेहतरीन खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है, जिनमें हिमाचल प्रदेश की सात खिलाड़ियों ने भी अपनी जगह बनाई है।

विज्ञापन


इनमें पिछली एशियन चैंपियनशिप की गोल्ड मेडलिस्ट रितु नेगी, पुष्पा राणा, ज्योति ठाकुर, निधि शर्मा समेत साक्षी शर्मा,  भावना देवी और चंपा शामिल हैं। इन खिलाड़ियों का चयन उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और शानदार खेल तकनीक के आधार पर किया गया है। सभी खिलाड़ियों ने राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है। अगर ये खिलाड़ी प्रशिक्षण में अंतिम चयन में सफल रहती हैं, तो वे भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए 11 मार्च तक राष्ट्रीय टीम के साथ रहेंगी और सीनियर एशियन महिला कबड्डी चैंपियनशिप में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाएंगी।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश कबड्डी संघ और कोचिंग स्टाफ ने सभी चयनित खिलाड़ियों से प्रशिक्षण शिविर में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है। कबड्डी एसोसिएशन हिमाचल के महासचिव कृष्ण लाल ने कहा कि हिमाचल की बेटियां लगातार खेल जगत में अपनी पहचान बना रही हैं।  हमें उम्मीद है कि ये खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम में जगह बनाएंगी और देश के लिए पदक जीतकर लाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed