फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Seven CHTs were demoted to HTs, orders issued by the Deputy Director of Elementary Education

Una News: सात सीएचटी डिमोट कर बनाए एचटी, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने जारी किए आदेश

Sat, 15 Jul 2023 08:10 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नारी (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारी (ऊना) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Jul 2023 08:10 PM IST
सार

जिला ऊना में पूर्व सैनिक कोटे से केंद्रीय मुख्य शिक्षक (सीएचटी) पदोन्नत हुए सात अध्यापकों को डिमोट कर मुख्य शिक्षक (एचटी) बना दिया गया है। इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
Seven CHTs were demoted to HTs, orders issued by the Deputy Director of Elementary Education
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में पूर्व सैनिक कोटे से केंद्रीय मुख्य शिक्षक (सीएचटी) पदोन्नत हुए सात अध्यापकों को डिमोट कर मुख्य शिक्षक (एचटी) बना दिया गया है। इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक ने आदेश जारी कर दिए हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। अब आने वाले दिनों में रिकवरी भी हो सकती है। खास है कि पदोन्नत हुए दो सीएचटी सेवानिवृत भी हो चुके हैं। जानकारी के अनुसार चार जनवरी को पूर्व सैनिक कोटे से सात एचटी को सीएचटी पद पर पदोन्न्त किया गया था। करीब सात माह सेवाएं देने के बाद इन्हें बीते शुक्रवार को हाईकोर्ट के आदेश पर डिमोट करते हुए एचटी का पदभार संभालने के लिए आदेश जारी हुए हैं।

विज्ञापन


सात में से दो शिक्षक सेवानिवृत हो गए हैं। जबकि अन्य की तैनाती कर दी गई है। पूर्व में एचटी को सीएचटी पदोन्नति करने के आदेश का विरोध कुछ प्राथमिक शिक्षकों ने किया और इस पदोन्नति को नियमों के विपरीत बताया था। इस संबंध में प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक को कानूनी नोटिस भी भेजा था। शिक्षकों ने यह मामला हाईकोर्ट में दायर किया और यहां से शिक्षकों को राहत मिली और पदोन्नति वापस लेने के आदेश जारी हुए। इस पर अब विभाग ने भी डिमोशन के आदेश जारी कर दिए हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ जिला ऊना के प्रधान राकेश कुमार व महासचिव सत्येंद्र मिन्हास ने कहा कि यह निर्णय हाईकोर्ट का है और प्राथमिक शिक्षक संघ को यह निर्णय मान्य है। विभाग नियमानुसार कार्रवाई करे।
विज्ञापन


प्रारंभिक शिक्षा निदेशक शिमला के आदेशानुसार ही पदोन्नति के आदेश जारी किए गए थे। विभागीय आदेश जारी होने के बाद नए आदेश जारी कर दिए गए हैं।-देवेंद्र चंदेल, प्रारंभिक उपनिदेशक ऊना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed