फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   September ration allotted for consumers, 14 kg flour, five kg rice will be available on one ration card

Ration: हिमाचल में उपभोक्ताओं के लिए सितंबर का राशन आवंटित, एक राशनकार्ड पर मिलेगा इतने किलो आटा

Tue, 29 Aug 2023 10:32 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 29 Aug 2023 10:32 AM IST
सार

प्रदेश सरकार ने राशनकार्ड उपभोक्ताओं के लिए सितंबर महीने के राशन का आवंटन कर दिया है। प्रति राशनकार्ड पर उपभोक्ताओं को 14 किलो आटा और पांच किलो चावल मिलेगा।

विज्ञापन
September ration allotted for consumers, 14 kg flour, five kg rice will be available on one ration card
आटा व चावल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने राशनकार्ड उपभोक्ताओं के लिए सितंबर महीने के राशन का आवंटन कर दिया है। प्रति राशनकार्ड पर उपभोक्ताओं को 14 किलो आटा और पांच किलो चावल मिलेगा। हिमाचल में साढ़े 19 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं, जिन्हें सरकार की ओर से सस्ता राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। डिपो में यह राशन बाजार मूल्य की अपेक्षा आधे दामों पर मिलता है। प्रदेश सरकार की माने तो बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अगर सड़कें खराब रहती हैं तो ऐसी हेलिकाप्टर से भी राशन पहुंचाया जा सकता है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से राशनकार्ड उपभोक्ताओं को चार में से तीन दालें (मलका, माश, दाल चना और मूंग), दो लीटर तेल (रिफाइंड और सरसों), चीनी और एक किलो नमक सब्सिडी पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। आटा और चावल केंद्र सरकार उपलब्ध करवाती है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से महीने के अंतिम सप्ताह में राशन का आवंटन किया जाता है। विभाग के निदेशक राम कुमार गौतम ने कहा कि राशन उपभोक्ताओं को सितंबर महीने में उपभोक्ताओं को 14 किलो आटा और पांच किलो चावल दिया जाएगा।
विज्ञापन


डिपुओं का निरीक्षण और सैंपल जुटाने के दिए निर्देश
खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक राम कुमार गौतम ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को डिपुओं का निरीक्षण करने के लिए कहा है। इसके अलावा नियमित तौर पर खाद्य वस्तुओं की जांच करने के लिए सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed