फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   separate railway track for Indian army in Leh on bhanupali bilaspur beri manali leh railway line

डीपीआर तैयार: सेना के लिए चीन सीमा तक अलग से बिछेगा 13 किलोमीटर रेल ट्रैक

Fri, 24 Dec 2021 10:36 AM IST
अरविन्द ठाकुर सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
सरोज पाठक, संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 24 Dec 2021 10:36 AM IST
सार

सेना के लिए बनने वाली इस विशेष पटरी को पूरा करने के लिए एक पुल और टनल का निर्माण भी किया जाएगा। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है। इसी माह के अंत तक डीपीआर केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
separate railway track for Indian army in Leh on bhanupali bilaspur beri manali leh railway line
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सामरिक महत्व की भानुपल्ली-बिलासपुर-मनाली-लेह ब्रॉडगेज रेललाइन से अलग सेना के लिए लेह में चीन सीमा तक करीब 13 किलोमीटर ट्रैक बिछाया जाएगा। यह ट्रैक लेह के शेशरथांग के करीब नदी के किनारों से होकर बिछाया जाएगा। इस ट्रैक के बनने से सेना को सड़क मार्ग से सामान नहीं ले जाना पड़ेगा। रसद पहुंचाने में आसानी होगी। मुख्य ट्रैक पर भी शेशरथांग समेत पांच स्टेशन ऐसे होंगे, जहां सेना को सामान उतारने-चढ़ाने की विशेष सुविधा दी जाएगी।

विज्ञापन


इन स्टेशनों पर लूप लाइन बनाई जाएगी ताकि यात्री स्टेशन के कारण कोई समस्या न आए। सेना के लिए बनने वाली इस विशेष पटरी को पूरा करने के लिए एक पुल और टनल का निर्माण भी किया जाएगा। इसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली गई है। इसी माह के अंत तक डीपीआर केंद्र सरकार को सौंपी जाएगी। मामला देश की सुरक्षा से जुड़ा होने के चलते उच्च अधिकारी इस बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं।

विज्ञापन

जून 2020 में पीएमओ के हस्तक्षेप के बाद तैयार की गई डीपीआर

उल्लेखनीय है कि जून 2020 में प्रधानमंत्री कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद डीपीआर तैयार करने के लिए उत्तर रेलवे ने तेजी दिखाई है। डीपीआर मिलने के बाद रक्षा मंत्रालय इस पर मंथन करेगा। इस परियोजना को साल 2022-23 के आम बजट में शामिल किया जा सकता है। सामरिक, व्यापारिक और पर्यटन की दृष्टि से रक्षा मंत्रालय की सबसे महत्वपूर्ण परियोजना भानुपल्ली-मनाली-लेह रेललाइन की कुल लंबाई करीब 476 किलोमीटर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्टेशनों पर बनेगी लूप लाइन

सिस्सू 
डेबरिंग  
लेह टर्मिनस
शेशरथांग 
खारू 

99,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे

सामरिक महत्व की भानुपल्ली-मनाली-लेह रेललाइन की डीपीआर के अनुसार पुलों, टनलों, सिविल कार्य, इलेक्ट्रिकल, सिग्नलिंग और टेली कम्यूनिकेशन, भूमि अधिग्रहण और अन्य कार्यों पर करीब 99,000 करोड़ रुपये खर्च होंगे। हिमाचल और लद्दाख में 1100-1100 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। इसमें 26 फीसदी वन भूमि भी शामिल है। भूमि अधिग्रहण पर 11.5 हजार करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इस रेललाइन में चार खंड होंगे। पहला खंड बैरी से मंडी, दूसरा मंडी से मनाली, तीसरा मनाली से उपशी और चौथा उपशी से लेह तक का होगा। रेललाइन के लिए 62 हजार करोड़ की लागत से पुलों और टनलों का निर्माण होगा।

बरमाणा-मनाली-लेह रेललाइन की डीपीआर भी तैयार, 31 दिसंबर से पहले सौंपी जाएगी

उत्तर रेलवे ने बरमाणा-मनाली-लेह रेललाइन की डीपीआर भी तैयार कर दी है। 31 दिसंबर से पहले रेलवे बोर्ड को फाइनल डीपीआर सौंप दी जाएगी। इस सामरिक रेललाइन के लिए करीब 150 किलोमीटर विभिन्न अप्रोच रोड बनेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed