फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Seniority will not be available on inter district transfers of employees of education and revenue Department in Himachal

सैकड़ों कर्मियों को झटका: हिमाचल में अंतर जिला तबादलों पर नहीं मिलेगी वरिष्ठता

Fri, 08 Apr 2022 09:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Apr 2022 09:48 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कार्मिक विभाग के प्रस्ताव पर मोहर लग गई है। दूसरे जिलों में तबादले करवाने पर जिला कैडर के लिए इन कर्मियों को अब अन्य कर्मियों के बाद वरिष्ठता सूची में रखा जाएगा।

विज्ञापन
Seniority will not be available on inter district transfers of employees of education and revenue Department in Himachal
अंतर जिला तबादल(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और राजस्व विभाग में कार्यरत सैकड़ों कर्मियों को प्रदेश सरकार ने बड़ा झटका दे दिया है। अंतर जिला तबादलों पर इन कर्मचारियों को अब वरिष्ठता का लाभ नहीं मिलेगा। गुरुवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कार्मिक विभाग के प्रस्ताव पर मोहर लग गई है। दूसरे जिलों में तबादले करवाने पर जिला कैडर के लिए इन कर्मियों को अब अन्य कर्मियों के बाद वरिष्ठता सूची में रखा जाएगा।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग में कार्यरत जेबीटी और सीएंडवी शिक्षकों को अब अंतर जिला तबादले करवाने पर अपनी वरिष्ठता खोनी होगी। कैबिनेट बैठक में सरकारी स्कूलों में कार्यरत 2555 एसएमसी शिक्षकों को एक वर्ष का सेवाविस्तार देने के साथ ही स्थायी नीति बनाने पर मंथन करने का फैसला भी लिया गया। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि पीटीए, पैट और पैरा की तर्ज पर एसएमसी शिक्षकों के लिए नीति बनाई जा सकती है। वर्ष 2012 से प्रदेश के दूरदराज क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों में यह शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed