{"_id":"5e18a8e08ebc3e8807104861","slug":"senior-himachal-congress-leader-ramlal-met-rahul-gandhi-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलाल दिल्ली में राहुल गांधी से मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलाल दिल्ली में राहुल गांधी से मिले
Fri, 10 Jan 2020 10:10 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 10 Jan 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामलाल ठाकुर शुक्रवार की दोपहर 3.15 बजे दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी से मिले। राहुल गांधी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में नौ सीटों का दायित्व रामलाल को सौंपा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान ठाकुर राजौरी गार्डन की 5 और सदर बाजार की चार सीटें देखेंगे। इन सीटों में प्रचार के लिए हिमाचल से किन नेताओं को भेजा जाएगा, यह दायित्व भी उनके कंधों पर रहेगा।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों से मालूम हुआ है कि पहले रामलाल ठाकुर ने दिल्ली के 12 तुगलक लेन स्थित आवास में महासचिव राहुल गांधी से मुलाकात की। इसके बाद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा को भी बुलाया गया। विधायक रामलाल ठाकुर को नौ सीटों का जिम्मा सौंपने के साथ ही दिल्ली विधानसभा चुनाव में हिमाचल से प्रचार से लिए भेजे जाने वाले नेताओं के नामों की सूची भी तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन
यह सूची दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा को सौंपी जाएगी। इस सूची के आधार पर ही नेताओं को दिल्ली में प्रचार के लिए भेजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि इससे पहले विधायक रामलाल ठाकुर को हाईकमान ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में पंचकूला और कालका विधानसभा क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी सौंपी गई है। इन क्षेत्रों चुनावी जन सभाओं के आयोजन का जिम्मा भी सौंपा गया था। विधायक रामलाल ठाकुर ने राहुल गांधी से मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि उनको दिल्ली की नौ सीटों का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन