फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   senior auditor of HRTC defrauded 29 lakh of employees, case registered

Himachal News: एचआरटीसी का तत्कालीन सीनियर ऑडिटर डकार गया कर्मचारियों के 29 लाख, मामला दर्ज

Thu, 27 Jul 2023 07:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Jul 2023 07:11 PM IST
सार

 जिला चंबा में तैनात तत्कालीन सीनियर ऑडिटर ने कर्मचारियों के बैंक खातों में डलने वाले उनके भत्तों की राशि को अपने और अपने परिजनों के खाते में ही डालता रहा।

विज्ञापन
senior auditor of HRTC defrauded 29 lakh of  employees, case registered
हिमाचल पथ परिवहन निगम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम में तैनात कर्मचारियों के 29 लाख रुपये तत्कालीन सीनियर ऑडिटर डकार गया। जिला चंबा में तैनात तत्कालीन सीनियर ऑडिटर ने कर्मचारियों के बैंक खातों में डलने वाले उनके भत्तों की राशि को अपने और अपने परिजनों के खाते में ही डालता रहा। इस संदर्भ में आरोपी के खिलाफ राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो नॉर्थ जोन में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो उत्तरी खंड धर्मशाला के पुलिस अधीक्षक बलवीर सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि विजिलेंस ब्यूरो ने एचआरटीसी कर्मियों के देय भुगतान के 29 लाख रुपये के गबन के आरोप जांच में सही पाए जाने पर चंबा में तैनात कर्मचारी सुरेंद्र कुमार (तत्कालीन सीनियर ऑडिटर एचआरटीसी यूनिट चंबा) के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 409, 467, 471 और 12 (2) पीसी एक्ट 1983 के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सुरेंद्र कुमार पर आरोप था कि उसने एचआरटीसी चंबा के कर्मचारियों के देय भुगतान मसलन नाइट अलाउंस, ओवर टाइम अलाउंस, पे एरियर, सेलरी, मेडिकल भत्ता, ग्रेच्युटी, लीवइनकैशमेंट, (जीएसएलआई), टीए क्लेम और जीपीएफ आदि की राशि को लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में नहीं डालकर अपने और परिवार के खातों में डालकर 29 लाख से अधिक की राशि का गबन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 29 लाख रुपये की राशि का गबन आरोपी ने छह-सात में किया है। इसके बाद आरोपी सुरेंद्र कुमार को चंबा से रोहडू ट्रांसफर कर दिया गया था। एसपी विजिलेंस ने बताया कि विजिलेंस चंबा की जांच में प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर यह मामला दर्ज किया गया है। आगामी जांच जारी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed