फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Security lapse at g20 sammelan 2023 in Dharamshala complaint on cm helpline

Dharamshala: जी-20 सम्मेलन में राष्ट्रीय सुरक्षा में चूक, युवक के खिलाफ शिकायत

Thu, 04 May 2023 06:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 04 May 2023 06:33 PM IST
सार

पत्रकार ने शिकायत में कहा है कि प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से धर्मशाला के एक युवक ने एक सरकारी चैनल के नाम पर फर्जी पास बनवाया और इसे इस्तेमाल करते हुए वह जी-20 सम्मेलन की पत्रकारवार्ता में भी पहुंच गया।

विज्ञापन
Security lapse at g20 sammelan 2023 in Dharamshala complaint on cm helpline
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिला मुख्यालय धर्मशाला में हुए जी-20 सम्मेलन में आए विदेशी मेहमानों की सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक हुई है। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में हुई इस चूक की शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी की गई है। साथ ही मांग की गई है कि फर्जी पत्रकार पर एफआईआर दर्ज की जाए। बताया जा रहा है कि कांगड़ा जिला के एक पत्रकार ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में शिकायत की है। इस शिकायत में कहा गया है कि जी-20 सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा में चूक हुई है।

विज्ञापन


इस चूक के लिए जिम्मेदार फर्जी पत्रकार, विभाग और अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने तक की मांग की गई है। पत्रकार ने शिकायत में कहा है कि प्रेस इन्फोर्मेशन ब्यूरो के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही की वजह से धर्मशाला के एक युवक ने एक सरकारी चैनल के नाम पर फर्जी पास बनवाया और इसे इस्तेमाल करते हुए वह जी-20 सम्मेलन की पत्रकारवार्ता में भी पहुंच गया। हैरानी इस बात की है कि युवक संबंधित सरकारी चैनल का पत्रकार ही नहीं है।
विज्ञापन


शिकायत में हवाला दिया गया है कि हाल ही में कैसे उत्तर प्रदेश में पत्रकारिता का फर्जी पास लेकर तीन आरोपियों ने पुलिस हिरासत में दो लोगों की हत्या कर दी थी। यदि इसी प्रकार का प्रकरण जी-20 में घटित हो जाता तो भारत वर्ष की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गहरा धक्का लगता। शिकायत में कहा गया है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सहयोग के बिना यह सब संभव नहीं है, क्योंकि युवक का नाम पीआईवी को लिस्ट में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रेडिसन ब्लू होटल में आयोजित सम्मेलन और पत्रकार वार्ता में ऐसे कई पत्रकार वहां मौजूद थे, जो पत्रकार थे ही नहीं। सीएम हेल्पलाइन पर की गई इस शिकायत को आगामी कार्रवाई के लिए एसपी कांगड़ा को भेजा गया है। वहीं इस संदर्भ में एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि जी-20 सम्मेलन में बने पास को लेकर एक शिकायत आई है। इस संदर्भ में जिलाधीश प्रशासन से पत्राचार किया गया है। वहां से जो भी जवाब आता है, उसके आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed