{"_id":"68751565574a15e71101f8a9","slug":"security-guard-removed-from-duty-for-selling-masks-in-hospital-shimla-news-c-19-sml1001-567404-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: अस्पताल में मास्क बेचने पर \nसुरक्षा गार्ड ड्यूटी से हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: अस्पताल में मास्क बेचने पर सुरक्षा गार्ड ड्यूटी से हटाया
विज्ञापन
रिसेप्शन डेस्क पर दस में बेच रहा था मास्क
जांच रिपोर्ट के बाद होगी कर्मचारी पर कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। चमियाना अस्पताल परिसर में ड्यूटी के दौरान मास्क बेचते पकड़े गए सुरक्षा गार्ड को ड्यूटी से हटा दिया है। गार्ड को अस्पताल के रिसेप्शन डेस्क के भीतर से मास्क निकालकर लोगों को दस रुपये में बेचते हुए पकड़ा था।
अब इस पूरे मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी मामले से जुड़े सभी पहलुओं की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। रिपोर्ट के आधार पर आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। चमियाना सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि गार्ड मास्क की बिक्री अस्पताल प्रबंधन की जानकारी के बिना कर रहा था। जांच टीम यह पता लगाने में जुटी है कि मास्क कहां से लाए गए और कितने समय से यह गतिविधि चल रही थी। इसमें किसी अन्य स्टाफ कर्मी की संलिप्तता तो नहीं थी। रिपोर्ट मिलने के बाद मेडिकल सुपरिटेंडेंट तय करेंगे कि कर्मचारी के खिलाफ क्या कदम उठाए जाएं। इसमें सेवा से निलंबन, चेतावनी या स्थायी निष्कासन जैसी कार्यवाही हो सकती है।
सरकारी अस्पतालों में तैनात किसी भी कर्मचारी को मरीजों या आगंतुकों से पैसा लेना, सामान बेचना या कोई भी लेन-देन करना वर्जित है। हिमाचल प्रदेश विशेष भ्रष्ट आचरण निषेध अधिनियम 1983 के अनुसार ऐसा कोई भी कृत्य भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। दोषी पाए जाने पर एक साल से तीन साल तक की सजा और जुर्माने का भी प्रावधान है। यह घटना केवल एक गार्ड तक सीमित नहीं मानी जा रही। अब लोगों ने अस्पतालों में आने वाले मरीजों के हित में ऐसी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने की मांग की है।