फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   second phase of constable recruitment will starts in kangra and hamirpur

हिमाचल में इन जिलों में इस दिन से शुरू होगा सिपाही भर्ती का दूसरा चरण

Sat, 15 Jun 2019 11:52 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 15 Jun 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
second phase of constable recruitment will starts in kangra and hamirpur
- फोटो : अमर उजाला

प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के 1063 पदों के लिए शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया का दूसरा चरण 20 जून से शुरू होगा। सॉफ्टवेयर की ट्रेनिंग के बाद 20 जून से कांगड़ा और हमीरपुर जिले में शारीरिक दक्षता परीक्षा शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन


इस बीच दक्षिण रेंज शिमला में सॉफ्टवेयर और टैबलेट के संचालन की ट्रेनिंग देने का काम भी जारी रहेगा। पुलिस मुख्यालय के तिथि तय करने के बाद आवेदकों को उनकी ईमेल आईडी पर एडमिट कार्ड भेजने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन


आईजी ट्रेनिंग हिमांशु मिश्रा ने बताया कि सभी आवेदकों को एसएमएस के जरिये ईमेल चेक कर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की जानकारी दी जा रही है। डाउनलोड करने के बाद कार्ड में दर्ज जगह और समय पर आवेदक को रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के तिथि तय करने के बाद भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे युवाओं ने राहत की सांस ली है।हिमाचल प्रदेश पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया में पहली बार ऑनलाइन सर्विस का प्रयोग किया है।

कांस्टेबलों के भरे जा रहे 1063 पदों के लिए 83 हजार से ज्यादा युवाओं ने पहली बार ऑनलाइन आवेदन किया। इनमें 720 पुरुष, 213 महिला कांस्टेबल के अलावा 130 चालक कांस्टेबल के पद शामिल हैं।

ये होगा सॉफ्टवेयर से फायदा

ऑनलाइन आवेदन लेने के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा की भी जानकारी ऑनलाइन ही दर्ज करने की रूपरेखा तैयार की गई। पहली बार सॉफ्टवेयर की मदद से भर्ती के दौरान शारीरिक माप को दर्ज किया जाना है जिसके बाद आटोमेटिक तरीके से सॉफ्टवेयर आवेदक के अंक दर्ज करता जाएगा।

इसलिए सभी अफसरों को ट्रेनिंग दी जा रही है जिसकी वजह से भर्ती प्रक्रिया थोड़ी खिंच गई थी। अब ट्रेनिंग पूरी होने के साथ ही जिलों में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। भर्ती प्रक्रिया के दौरान लंबाई से लेकर अन्य शारीरिक परीक्षाओं के दौरान नोटपैड के जरिये सॉफ्टवेयर पर ही सीधे जानकारी दर्ज की जाएगी।

जानकारी दर्ज होते ही सॉफ्टवेयर अपने आप ही अंक जोड़ देगा जिससे अंक देने में जाने अनजाने में भी गड़बड़ी नहीं होगी। शनिवार को शिमला रेंज के अधिकारियों को भर्ती सॉफ्टवेयर की ट्रेनिंग दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed