फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Seats increased for BCA and BBA courses in Sanjauli College.

Shimla News: संजौली कॉलेज में बीसीए और बीबीए कार्सों की सीटें बढ़ाईं

Thu, 11 Jul 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Seats increased for BCA and BBA courses in Sanjauli College.
अब 40 की जगह 60-60 सीटें भरी जाएंगी
विज्ञापन

हिमाचल विश्वविद्यालय ने निरीक्षण के बाद दी मंजूरी

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र में बीसीए और बीबीए की भरी जाने वाली 40-40 सीटों को इसी सत्र से 60 कर दिया है। विवि की ओर से इसकी मंजूरी मिल गई है।
अब सिर्फ अधिसूचना जारी होना बाकी है। विवि ने निरीक्षण के बाद सीटें बढ़ाने को हरी झंडी दी है। कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ. नरेश वर्मा ने कहा कि कॉलेज में इन दोनों कोर्सों के लिए आवेदनकर्ताओं की लगातार अधिक रही संख्या और कॉलेज में उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं को देखते हुए कॉलेज ने विवि से सीटों में बीस की वृद्धि करने की अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीटें बढ़ जाने पर बीसीए और बीबीए में 30:30 के अनुपात में 60-60 सीटें इस सत्र से भरी जानी हैं। उन्होंने बताया कि कॉलेज में जारी प्रवेश प्रक्रिया के तहत आमंत्रित किए आवेदनों में अब तक बीसीए के लिए 190 और बीबीए के लिए 160 ने ऑनलाइन आवेदन कर दिया है। इन कोर्सों में अब तक सिर्फ तीन-तीन नॉन सब्सिडाइज्ड सीटें भरी जाती थी। इस बार कितनी सीटें नॉन सब्सिडाइज्ड श्रेणी से भरी जाएंगी इस पर विवि से लिखित में अनुमति मिलने पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमए के लिए सोमवार से शुरू होंगे आवेदन
कार्यवाहक प्राचार्य डाॅ. नरेश वर्मा ने बताा कि कॉलेज में पहले से संचालित किए जा रहे एमए अंग्रेजी, एमए हिंदी कोर्स की तीस-तीस सीटों और इसी सत्र से शुरू किए जा रहे एमए अर्थशास्त्र तथा लोक प्रशासन के बैच की 20-20 सीटों के लिए 15 जुलाई सोमवार से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ऑनलाइन आवेदन को सोमवार से पोर्टल खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article