संडे को शिमला में होगी पहली बर्फबारी!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आने वाले रविवार को शिमला शहर में सीजन की पहली बर्फबारी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हिमाचल में 13 से 15 दिसंबर तक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है।
मौसम केंद्र शिमला के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक शनिवार से सोमवार तक प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदलेगा। लगातार तीन दिन मौसम खराब रहने से शिमला में 14 दिसंबर को पहली बर्फबारी के आसार हैं। पिछले साल 22 दिसंबर को शिमला में 8 सेंटीमीटर हिमपात हुआ था।
केलांग में -6.7 डिग्री पहुंचा तापमान
उधर, बुधवार से चल रही ठंडी हवाओं की वजह से मनाली समेत कई जगहों का तापमान माइनस में है। मनाली का न्यूनतम तापमान -2.0, सोलन -0.5, केलांग -6.7, भुंतर -0.5 और सुंदरनगर का न्यूनतम तापमान -0.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।