फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   SDM will issue guns arms license for a handgun in Himachal Pradesh

गन लाइसेंस के लिए अब डीसी कार्यालय के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर

Sat, 23 Jun 2018 01:06 PM IST
दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला
दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 23 Jun 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
SDM will issue guns arms license for a handgun in Himachal Pradesh

फसल संरक्षण के लिए गन लाइसेंस बनाने के इच्छुक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। किसानों को गन लाइसेंस बनाने के लिए जिला उपायुक्त कार्यालय नहीं आना पड़ेगा। सरकार ने फसल संरक्षण हथियारों के लाइसेंस जारी करने और नवीनीकरण की शक्तियां उपमंडल अधिकारियों को दे दी हैं। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


इससे पूर्व जिले भर के किसानों को फसल संरक्षण हथियारों का लाइसेंस बनाने के लिए जिला उपायुक्त कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे। जिला मुख्यालय से दूरी वाले इलाकों के लोगों में अतिरिक्त पैसा और समय खर्च करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

 

लेकिन अब निर्धारित औपचारिकताएं पूरी कर उपमंडल अधिकारी से ही गन लाइसेंस बनवाने या रिन्यू कराने की प्रक्रिया पूरी कराई जा सकेगी। कार्यालय से आवेदन की वेरिफिकेशन की जाएगी, जिसके बाद निर्धारित समय में लाइसेंस जारी हो जाएगा। इससे पूर्व इस पूरी प्रक्रिया को जिला उपायुक्त कार्यालय से अंजाम दिया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार ने एसडीएम को दीं शक्तियां- अतिरिक्त जिला उपमंडल अधिकारी प्रभा राजीव ने बताया कि जिला प्रशासन के पास फसल संरक्षण गन लाइसेंस के लिए आए सभी दस्तावेज उपमंडल कार्यालयों को भेज दिए गए हैं। सरकार ने फसल संरक्षण गन लाइसेंस बनाने और नवीनीकरण की शक्तियां एसडीएम को प्रदान कर दी हैं। इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed