फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Science Parks will be established in govt schools of Himachal

हिमाचल के सरकारी स्कूलों में बनेंगे साइंस पार्क

Wed, 17 Oct 2018 10:24 AM IST
अमन वर्मा, अमर उजाला, ऊना
अमन वर्मा, अमर उजाला, ऊना Updated Wed, 17 Oct 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
Science Parks will be established in govt schools of Himachal

स्कूलों में अब बच्चे खेल-खेल में पढ़ाई कर सकेंगे। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को जल्द साइंस और इवेल्यूशन पार्क सुविधा मिलेगी। शिक्षा विभाग ने प्रपत्र जारी कर स्कूलों से साइंस पार्क बनाने के लिए डाटा मंगवाया है।

विज्ञापन


जिले के सरकारी स्कूलों में साइंस पार्क बनाने के लिए शिक्षा विभाग ने डाटा एकत्रित करना शुरू कर दिया है। स्कूलों में साइंस और इवेल्यूशन पार्क बनाने को एक से तीन एकड़ भूमि होनी चाहिए। एक साइंस पार्क में 100 से 125 तक गैजेट स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन


साइंस पार्क पर 50 लाख से एक करोड़ तक खर्च का अनुमान है। इवेल्यूशन पार्क में 39 गैजेट लगाने का प्रावधान है। सरकारी स्कूलों में एक एकड़ भूमि पर इवेल्यूशन पार्क बनाए जाएंगे। इस पर 40 से 60 लाख का प्राक्कलन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों में मिलेगी सुविधा

Science Parks will be established in govt schools of Himachal

शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में एक से तीन एकड़ भूमि वाले सरकारी स्कूलों में साइंस और इवेल्यूशन पार्क बनाए जाएंगे। स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे खेल-खेल में पढ़ाई करेंगे।

साइंस पार्क बनने से स्कूलों के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलने के साथ-साथ प्रदेश में आने वाले सैलानियों को भी विज्ञान से जुड़े विषयों में अहम जानकारी मिलेगी।

 आउट डोर साइंस पार्क और इंडोर साइंस पवेलियन बनाने वाली एनकेडाईन कंपनी ने स्कूलों में साइंस पार्क बनाने के लिए शिक्षा विभाग को प्रस्ताव भेजा है। उच्च शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय के ग्रेड वन अधीक्षक अवतार सिंह ने बताया कि एक से तीन एकड़ भूमि वाले स्कूलों में कंपनी के इंजीनियर साइट विजिट करेंगे।

अवतार सिंह ने बताया कि साइंस पार्क बनाने के लिए स्कूल प्रमुखों को प्रपत्र जारी कर जानकारी मंगवाई गई है। कंपनी की प्रोग्राम मैनेजर एस अनीता ने बताया कि कंपनी की ओर से जिला प्रशासन को प्रस्ताव दिया गया है। एनकेडाइन वर्ष 1993 से इस क्षेत्र में काम कर रही है। 

ये होंगी पार्क की विशेषताएं 

Science Parks will be established in govt schools of Himachal

स्कूलों में स्थापित होने वाले साइंस और इवेल्यूशन पार्क में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गैर परंपरागत ऊर्जा, गणित और खगोल विद्या आदि विषय कवर किए जाएंगे। तीन महीने में तैयार होने वाले पार्क में किसी भी तरह की बिजली की आवश्यकता नहीं होगी।

इनका संचालन दोपहर को सूरज की रोशनी में ही किया जाएगा।उच्च शिक्षा निदेशक अमरजीत शर्मा का कहना है कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में साइंस पार्क बनाए जाएंगे।

स्कूल प्रमुखों से भूमि की डिटेल मांगी है। साइंस पार्क बनाने के लिए सरकार पैसा खर्च करेगी। इसके अलावा साइंस पार्क बनाने के लिए स्कूल फंड का भी उपयोग किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed