फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   school roof fall down on girls at chamba, three injured.

अफसरों की लापरवाही से सरकारी स्कूल की छत गिरी, मलबे में दबी 3 छात्राएं

Sun, 29 May 2016 08:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुखरी (चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पुखरी (चंबा) Updated Sun, 29 May 2016 08:35 AM IST
विज्ञापन
school roof fall down on girls at chamba, three injured.
चौथी कक्षा के कमरे में छत की सीलिंग गिर गई, जिसकी चपेट में आने से तीन बच्चियां बुरी तरह से घायल हो गईं। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के जिला चंबा स्थित जर्जर प्राइमरी स्कूल भवन भनोई की मरम्मत के लिए कई बार अधिकारियों को चेताया गया था लेकिन वे नहीं जागे। शनिवार को आखिर चौथी कक्षा के कमरे में छत की सीलिंग गिर गई, जिसकी चपेट में आने से तीन बच्चियां बुरी तरह से घायल हो गईं।

विज्ञापन


इन बच्चियों को सिर और पीठ पर चोटें आई हैं। हादसे से स्कूल में हड़कंप मच गया। शिक्षकों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबी बच्चियों को बाहर निकाला। चीख-पुकार सुनकर गांववाले भी यहां जुट गए। आनन-फानन में निजी फार्मासिस्ट को बुलाकर घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार दिया गया।
विज्ञापन


अमर उजाला लगातार सूबे के जर्जर सरकारी भवनों के प्रति चेताता रहा है। लेकिन शिक्षा विभाग को इसकी फिक्र नहीं। स्कूलों में मासूम बच्चों की जान खतरे में है। यही भनोई के स्कूल भवन के साथ हुआ। बताया जा रहा है कि हाफ टाइम में एक जोरदार आवाज हुई। इससे पहले कि कक्षा में मौजूद बच्चे कुछ समझ पाते, छत में बोर्ड से बनी सीलिंग सिर पर आ गिरी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार लिखे पत्र मगर नहीं हुई कार्रवाई

school roof fall down on girls at chamba, three injured.
स्कूल के एचटी धर्मपाल ने बताया कि उन्होंने कई बार बीपीईओ कियाणी को पत्र भेजकर चेताया था कि सीलिंग जर्जर हो गई है। - फोटो : अमर उजाला

स्कूल के एचटी धर्मपाल ने बताया कि उन्होंने कई बार बीपीईओ कियाणी को पत्र भेजकर चेताया था कि सीलिंग जर्जर हो गई है। यह कभी भी गिर सकती है। लेकिन इस दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने कहा कि इस हादसे में तीन बच्चियां घायल हुई हैं जबकि अन्य बच्चे घटना के वक्त ग्राउंड में थे। सूचना के बाद तहसीलदार चंबा अमन राणा और बीडीओ चंबा मोहन भी घटना स्थल पर जायजा लेने पहुंचे।

तहसीलदार चंबा अमन राणा ने बताया कि वह हादसे के करीब ढाई घंटे बाद मौके पर पहुंचे। उस समय स्कूल में छुट्टी हो चुकी थी। लेकिन स्कूल स्टाफ और स्थानीय लोग वहां पर मौजूद थे।

जांच में सामने आईं कई बड़ी खामियां

school roof fall down on girls at chamba, three injured.
जांच में स्कूल भवन के निर्माण में त्रुटि पाई गई है। - फोटो : अमर उजाला

जांच में स्कूल भवन के निर्माण में त्रुटि पाई गई है। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय तीन छात्राएं कक्षा में थीं, जिन्होंने डेस्क के नीचे छिपकर अपनी जान बचाई। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त कमरे के साथ लगते दूसरे कमरे की हालत भी जर्जर है।

बीपीईओ कियाणी साहब सिंह ने बताया कि उन्होंने हाल ही में इस पद पर ज्वाइन किया है। उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो इस बारे में उचित जांच और कार्रवाई की जाएगी।

  • वर्ष 2002 में सर्व शिक्षा अभियान के तहत बना है प्राइमरी स्कूल भनोई का भवन  
  • भवन में एक कमरा नीचे और दो कमरे ऊपर की मंजिल में हैं
  • ऊपर वाले दो कमरों में एक जैसी सीलिंग, जिसमें से एक कमरे की सीलिंग गिर गई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed