{"_id":"62721cb66e785114c0716506","slug":"school-education-board-meeting-decision-may-be-taken-on-teaching-sanskrit-vedic-maths-in-third-grade","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल शिक्षा बोर्ड की बैठक: तीसरी कक्षा में संस्कृत, वैदिक गणित पढ़ाने पर हो सकता है फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल शिक्षा बोर्ड की बैठक: तीसरी कक्षा में संस्कृत, वैदिक गणित पढ़ाने पर हो सकता है फैसला
Wed, 04 May 2022 11:58 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 04 May 2022 11:58 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की गुरुवार को शैक्षणिक समिति की बैठक प्रस्तावित है। इसमें नए शैक्षणिक सत्र में नए विषय शुरू करने को लेकर फैसला हो सकता है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के स्कूलों में संस्कृत और वैदिक गणित विषय की पढ़ाई को शुरू करने को लेकर गुरुवार को फैसला हो सकता है। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की वीरवार को शैक्षणिक समिति की बैठक प्रस्तावित है। इसमें नए शैक्षणिक सत्र में नए विषय शुरू करने को लेकर फैसला हो सकता है। बैठक की अध्यक्षता शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी करेंगे। सचिव डॉ. मधु चौधरी भी उपस्थित रहेंगी। संभावना जताई जा रही है कि पांच मई को होने वाली शैक्षणिक समिति की बैठक में नए शैक्षणिक सत्र को लेकर कई फैसले लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
इनमें तीसरी कक्षा से संस्कृत विषय की पढ़ाई शुरू करना और वैदिक गणित की पढ़ाई को शुरू करने को लेकर फैसला हो सकता है। शैक्षणिक सत्र 2022-23 में स्कूल शिक्षा बोर्ड ने तीसरी कक्षा से संस्कृत विषय की पढ़ाई शुरू करने की बात कही थी, लेकिन अभी तक इस पर ज्यादा काम नहीं हो सका है। विभिन्न कक्षाओं में वैदिक गणित विषय को शुरू करने की बात कही थी, लेकिन कोविड काल के कारण इसे शुरू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन