फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   children have to cross river to arrive at school in narmand

सरकार! स्कूल उस पार, हम मझधार, किसका है इंतजार...

Sun, 30 Mar 2014 06:02 PM IST
Updated Sun, 30 Mar 2014 06:02 PM IST
विज्ञापन
children have to cross river to arrive at school in narmand

सुनो सरकार, स्कूल उस पार और हम बीच मझधार। यह समस्या है निरमंड तहसील की त्वार पंचायत के दस गांवों के अभिभावकों और उनके बच्चों की।

विज्ञापन


इन गांवों के बच्चों को हर रोज स्कूल पहुंचने से पहले खड्ड पार करना चुनौती होता है। हालांकि, खड्ड पार करने के लिए लकड़ी का अस्थायी पैदल पुल बनाया है, लेकिन वह बीते एक साल से क्षतिग्रस्त है।

स्कूली बच्चों को मजबूरन खड्ड में उतर कर उस पार पहुंचना पड़ता है। बारिश होने या बरसात के मौसम में तो अभिभावक भी बच्चों को खड्ड पार नहीं करवा पाते हैं।
विज्ञापन


हालत यह है कि बच्चों के अभिभावकों को सुबह शाम बच्चों को छोड़ने और ले जाने आना पड़ रहा है। लोगों ने इस बारे में कई बार सरकार और वन विभाग से पुल को दुरुस्त करने की मांग की, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार का नहीं इस ओर ध्यान

children have to cross river to arrive at school in narmand

स्थानीय निवासी उत्तम, ईश्वर दास, चमन लाल, गोपाल दास, मनसा राम, तारा लाल, राकेश, योगेंद्र, किशोरी लाल, वीर सिंह और कमलेश कुमार का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण कुर्पण खड्ड का जलस्तर दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है।

इस कारण हर समय अनहोनी होने की आशंका रहती है, लेकिन प्रशासन और सरकार सोए पड़े हैं। यह पुल तहसील मुख्यालय से तीन पंचायतों को जोड़ता है।

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने मात्र अस्थायी व्यवस्था कर रखी है जो किसी दुर्घटना का कारण भी बन सकती है। लोगों ने जल्द राहत दिलाने को चेताया है।

उधर, इस बारे में वन विभाग के डीएफओ आरके भल्ला का कहना है कि 15 अप्रैल तक पुल के निर्माण के लिए एस्टीमेट तैयार कर लिया जाएगा। उसके बाद जल्द ही इस पुल का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed