फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   School children forced to endure suffocating journeys due to lack of buses

Shimla News: राजधानी में बसों में खुलेआम ओवरलोडिंग, नियमों की उड़ाई जा रही धज्जियां

Tue, 24 Feb 2026 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: शिमला ब्यूरो Updated Tue, 24 Feb 2026 11:59 PM IST
सार

राजधानी में स्कूल खुलते ही बसों में ओवरलोडिंग शुरू हो गई है। स्कूल टाइम में बसों की कमी के चलते सुबह शाम चलने वाली बसों में भारी ओवरलोडिंग हो रही है। बस चालक खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। बसों में ठूंस-ठूस कर लोगों और स्कूली बच्चों को भरा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
School children forced to endure suffocating journeys due to lack of buses
आईजीएमसी की न्यू ओपीडी के पास बस स्टॉप पर बस में बैठने की कोशिश करते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

राजधानी में स्कूल टाइम में बसों की कमी के चलते लोगों खासकर स्कूली बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह और शाम लोग ओवरलोड बसों में जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। स्कूली बच्चे खचाखच भरी बसों में दमघोंटू सफर कर रहे हैं। इससे बच्चों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। सुबह स्कूल पहुंचने से पहले ही बच्चे थकान महसूस कर रहे हैं। उधर सरकारी और निजी सभी बसों में नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
विज्ञापन


पुलिस के साथ परिवहन विभाग भी आंखें बंद करके बैठा है। मंगलवार को शहर के कई बस स्टॉपेज पर लापरवाही का नजारा देखने को मिला। दोपहर करीब 3:15 बजे आईजीएमसी के पास स्थित बस स्टॉपेज पर बसों में जमकर ओवरलोडिंग देखने को मिली। शहर के विभिन्न स्कूलों के बच्चे छुट्टी के बाद वापस घर जाने के लिए बस स्टॉपेज पर पहुंचे। यहां से संजौली, ढली, कुफ्टाधार और भराड़ी आदि क्षेत्रों को जाने वाली बसें खड़ी थीं। देखते ही देखते चंद मिनटों में यह सभी बसें भर गईं।
विज्ञापन


ज्यादातर बसों में ओवरलोडिंग हो गईं। स्कूली बच्चे बस में सीट पाने के लिए भागकर सड़क को क्रॉस करते नजर आए। चिंता की बात यह है कि इस समय मौके पर ट्रैफिक को संचालित करने के लिए कोई पुलिस कर्मी नहीं था। बस फुल होने के बावजूद परिचालक लोगों को जबरन बसों में बैठाते नजर आए। शहर के अन्य बस स्टॉपेज पर भी इसी तरह की लापरवाही देखने पर मिली। पुराना बस स्टैंड और हिमलैंड के पास भी बसों में जमकर ओवरलोडिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

अभिभावक बोले, स्कूल टाइम में बढ़ाएं बसें
अभिभावकों का कहना है कि स्कूल टाइम में बसों की संख्या बढ़ाई जाए। ऑकलैंड के पास बच्चे के साथ खड़ी महिला सुनीता देवी ने कहा कि रोज बसों में इसी तरह सफर करना पड़ता है। सरकार को अतिरिक्त बसें चलानी चाहिए। मौके पर मौजूद अन्य अभिभावक विनीत, सुरेश और मनोज ने कहा कि अभी निजी स्कूलों के लिए भी बसें नहीं चली हैं। मार्च से बसें शुरू करने को कह रहे हैं। इसके चलते अभी बच्चों को ओवरलोड बसों में सफर करवाना पड़ रहा है।

विभाग नियमित रूप से बसों की चेकिंग करता है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। यदि ओवरलोडिंग हो रही है तो इस पर कार्रवाई की जाएगी। -विश्व मोहन देव चौहान, आरटीओ शिमला
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed