फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   scholarship scam in Himachal Govt Schools and CBI Investigation

2506 सरकारी स्कूल-कॉलेज भी हड़प गए करोड़ों रुपये की छात्रवृत्ति

Sat, 19 Oct 2019 01:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला
अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 19 Oct 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
scholarship scam in Himachal Govt Schools and CBI Investigation
सांकेतिक तस्वीर

हिमाचल के 2506 सरकारी स्कूल और कॉलेज भी 250 करोड़ से अधिक राशि के छात्रवृत्ति घोटाले में शामिल हैं। निजी शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ सरकारी संस्थानों ने भी करोड़ों रुपये की छात्रवृत्ति हड़पी है। सरकारी संस्थानों के प्रिंसिपलों और हेडमास्टरों ने हजारों विद्यार्थियों के बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर करने की जगह अपनी जेबें ही भरीं।

विज्ञापन


शिक्षा उपनिदेशकों ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर योजना के तहत बैंक खातों में पैसा डालने की जगह स्कूलों को नकदी ही जारी की। शिक्षा विभाग द्वारा सीबीआई को सौंपी गई छात्रवृत्ति घोटाले की जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। इसी आधार पर अब हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार और सीबीआई को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


आठवीं, दसवीं और जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को 200 से 1000 रुपये तक छात्रवृत्ति राशि जारी होती है। शिक्षा निदेशालय ने जिला वार संख्या के हिसाब से शिक्षा उपनिदेशकों को छात्रवृत्ति देने के लिए ड्राफ्ट जारी किए। उपनिदेशकों ने विद्यार्थियों के खातों में ये पैसा डालने की जगह प्रिंसिपलों और हेडमास्टरों को नकदी ही दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के अनुसार इन स्कूलों के प्रभारियों ने पास आउट हो चुके या संस्थान छोड़ चुके कई विद्यार्थियों का पैसा स्वयं ही रिसीव कर लिया। विद्यार्थियों को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। शिक्षा विभाग के जांच अधिकारी इन सभी बिंदुओं को अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है।

सीबीआई सूत्रों के मुताबिक छात्रवृत्ति घोटाले की जांच के तहत अभी तक चिन्हित किए गए 22 शिक्षण संस्थानों के खिलाफ वहीं एफआईआर दर्ज होगी जहां इनका पंजीकरण हुआ है। जल्द ही बाहरी राज्यों में एफआईआर दर्ज होने की प्रक्रिया तेज होगी।

70 साल के व्यक्ति के आधार कार्ड से किया फर्जी दाखिला
जिला सोलन में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय ने फर्जी दाखिला करने के लिए 70 साल की आयु के एक व्यक्ति का आधार कार्ड तक इस्तेमाल किया है। इस विश्वविद्यालय पर बीते दिनों ही उत्तराखंड के हरिद्वार में एफआईआर दर्ज हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed