फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   scholarship scam in Higher education department Kullu Himachal Pradesh

छात्रवृत्ति घोटाला: जांच के दायरे में आएंगे कई कर्मचारी, अधिकारी

Fri, 21 Sep 2018 12:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 21 Sep 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
scholarship scam in Higher education department Kullu Himachal Pradesh

स्पीति घाटी के बाद उच्च शिक्षा विभाग कुल्लू में छात्रवृत्ति के 21 लाख हड़पने के मामले में कई कर्मचारी और अधिकारी जांच के दायरे में आएंगे। इनसे पुलिस कड़ी पूछताछ करेगी। वेरिफिकेशन के बाद पुलिस मामले में केस दर्ज करेगी। बताया जा रहा है कि गबन करने वाले कर्मचारी ने छात्रवृत्ति का कुछ पैसा विभाग को लौटा दिया है।

विज्ञापन


आधिकारिक तौर पर अधिकारी कुछ कहने को तैयार नहीं हैं। करीब सात साल तक इस गबन का खुलासा न होने पर अब कई कर्मचारी और अधिकारी सवालों के घेरे में हैं। सात साल तक फील्ड में छात्रवृत्ति न बंटने का मामला किसी भी अधिकारी के संज्ञान में नहीं आया।
विज्ञापन


इसको लेकर भी प्रश्न उठ रहे हैं। छात्रवृत्ति के पैसे सीधे चेक के माध्यम से अपने खाते में डालने वाले कर्मचारी के तबादले के बाद उजागर हुए मामले ने उच्च शिक्षा विभाग कुल्लू को हिला दिया है। काफी समय से पासबुक अपडेट न होने की जानकारी उच्च अधिकारियों को न होने पर भी सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की रिपोर्ट बनाकर उपनिदेशक उच्च शिक्षा विभाग ने उच्चाधिकारियों को भेज दी है। हालांकि, विभागीय नोटिस के जवाब में कर्मचारी ने गबन की राशि वापस लौटाने की बात कही है।

यह है मामला

scholarship scam in Higher education department Kullu Himachal Pradesh

इधर, उच्च शिक्षा उपनिदेशक जगदीश चंद ने बताया कि मामले की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई है। ऐसा नहीं है कि छात्रवृत्ति नहीं बंटी है। कुछ छात्रवृत्ति बंटी भी है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि शिकायत पत्र मिला है। मामले से जुड़े सभी कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ की जाएगी। तथ्यों के वेरिफिकेशन के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।

उच्च शिक्षा विभाग कुल्लू में तैनात एक कर्मचारी ने बच्चों की छात्रवृत्ति के 21 लाख रुपये का गबन कर लिया। चेक के माध्यम से कर्मचारी अपने खाते में पैसे जमा करवाता रहा। अब कर्मचारी का तबादला होने पर जब नए क्लर्क ने पासबुक अपडेट की तो वह दंग रह गए।

इसमें करीब सवा करोड़ रुपये बचे थे। इन्हें बच्चों को छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाने थे। आशंका जताई जा रही है कि उक्त कर्मचारी इन पैसों को भी हड़पने की फिराक में था। कायदे से काफी वर्षों से खाते में पेंडिंग सवा करोड़ रुपये बच्चों को छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed