फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   scholarship scam: 4.42 crore assets of KC Group Pandoga attached, Enforcement Directorate took action

छात्रवृत्ति घोटाला: केसी ग्रुप पंडोगा की 4.42 करोड़ की संपत्ति अटैच, प्रवर्तन निदेशालय ने की कार्रवाई

Sat, 02 Apr 2022 11:22 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 02 Apr 2022 11:22 AM IST
सार

 ईडी ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के केसी एजूकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी पंडोगा की मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत 4.42 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की। सोसायटी ने एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति से दो प्लॉट खरीदे और एक भवन का निर्माण किया है।

विज्ञापन
scholarship scam: 4.42 crore assets of KC Group Pandoga attached, Enforcement Directorate took action
छात्रवृत्ति घोटाला(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

250 करोड़ रुपये के बहुचर्चित छात्रवृत्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के केसी एजूकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी पंडोगा की मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत 4.42 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की। सोसायटी ने एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों को मिलने वाली छात्रवृत्ति से दो प्लॉट खरीदे और एक भवन का निर्माण किया है। सीबीआई ने छात्रवृत्ति घोटाले में केसी ग्रुप समेत कई संस्थानों पर मामला दर्ज किया है। मनी लॉन्ड्रिंग के चलते ईडी मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


सीबीआई हिमाचल प्रदेश समेत पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुल 27 निजी शिक्षण संस्थानों के खिलाफ  छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रही है। कोर्ट में 11 संस्थानों के मालिकों और कर्मचारियों के खिलाफ  तीन आरोप पत्र भी दायर हो चुके हैं। सीबीआई वित्तीय वर्ष 2013-14 से 2016-17 के दौरान प्रदेश में छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रही है। केसी ग्रुफ पंडोगा जिला ऊना पर 13.19 करोड़, केसी ग्रुुप नवांशहर पर 11.33 करोड़ और नौ अन्य संस्थानों पर 30 करोड़ की राशि के दुरुपयोग करने का आरोप है। आरोप है कि शिक्षा विभाग और बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर इस बाबत साजिश रची गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed