फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Scholarship of thousands of students will come in bank accounts after eight months

शिमला: आठ महीने बाद बैंक खातों में आएगी हजारों विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति

Thu, 17 Oct 2019 12:36 PM IST
Krishan Singh अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला
अनिमेष कौशल, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 17 Oct 2019 12:36 PM IST
विज्ञापन
Scholarship of thousands of students will come in bank accounts after eight months
- फोटो : अमर उजाला

बाहरी राज्यों में स्थित निजी शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले हजारों विद्यार्थियों के बैंक खातों में एक माह के भीतर छात्रवृत्ति राशि आ जाएगी। 250 करोड़ से अधिक राशि के छात्रवृत्ति घोटाले के चलते सीबीआई के रडार पर आए बाहरी राज्यों के 22 शैक्षणिक संस्थानों की बीते आठ महीने से उच्च शिक्षा निदेशालय ने छात्रवृत्ति रोक दी थी।

विज्ञापन


अब सीबीआई से मंजूरी मिलते ही साल 2017-18 के छात्रवृत्ति आवेदनों के दस्तावेज को जांचने के लिए छह सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है। यह कमेटी एचपी ई पास पोर्टल पर अपलोड किए आवेदनों का मूल दस्तावेजों से मिलान करने के बाद छात्रवृत्ति जारी करने की मंजूरी देगी। बुधवार से कमेटी ने निदेशालय में दस्तावेजों की जांच करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


छात्रवृत्ति घोटाले की जांच की वजह से प्रदेश सरकार ने निजी संस्थानों को दी जाने वाली साल 2017-18 की राशि रोक दी थी। 31 मार्च 2019 तक राशि जारी करनी थी। वजीफा न मिलने से बाहरी राज्यों के निजी संस्थानों ने विद्यार्थियों को डिग्रियां देना बंद कर दिया था। संस्थानों में विद्यार्थियों का प्रवेश भी रोक दिया था। परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड भी नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों बाहरी राज्यों के निजी शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले कई विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने शिमला में विरोध प्रदर्शन किया था। विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान भी मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को इसके लिए ज्ञापन सौंपे थे। इसी कड़ी में शिक्षा निदेशालय ने सीबीआई से छात्रवृत्ति जारी करने की मंजूरी मांगी थी।


सीबीआई से आए पत्र में स्पष्ट किया गया कि साल 2017-18 के मामलों की जांच नहीं हो रही है। ऐसे में यह सरकार ने तय करना है कि छात्रवृत्ति राशि देनी है या नहीं। इसके बाद निदेशालय ने छात्रवृत्ति देने की प्रक्रिया शुरू की है। उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा ने बताया कि सभी दस्तावेजों की गहन पड़ताल करने के बाद जल्द ही पैसा जारी कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed