फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   schedule of pg examination changed by hpu

एचपीयू ने बदला पीजी परीक्षाओं का शेड्यूल, नई तिथियां की जारी

Tue, 31 Oct 2017 01:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 31 Oct 2017 01:30 PM IST
विज्ञापन
schedule of pg examination changed by hpu

विधानसभा चुनाव के लिए एचपीयू से एक साथ 368 से अधिक कर्मचारियों के चुनावी ड्यूटी पर चले जाने के कारण विश्वविद्यालय को पीजी परीक्षाओं के पूर्व निर्धारित शेड्यूल में बदलाव करना पड़ा है। परीक्षाएं बीस नवंबर से होनी थी। अब इसे एचपीयू 29 नवंबर से शुरू कर पाएगा। 

विज्ञापन


पीजी परीक्षाओं के साथ विवि को पीपीएड और इसी सत्र से कॉलेजों में शुरू किए गए बी-वॉक कोर्स की परीक्षाओं को भी दस नवंबर के स्थान पर 29 नवंबर से ही शुरू करवाना पड़ रहा है। इसको लेकर सोमवार को विवि में हुई बैठक में फैसला लिया गया है। 
विज्ञापन


परीक्षा के शेड्यूल को बदले जाने के अलावा एचपीयू के पास कोई चारा शेष नहीं था। विवि की परीक्षा विंग, सीक्रेसी, कंडक्ट सहित अधिकतर शाखाओं से कर्मचारियों के अधिक संख्या में चुनावी ड्यूटी और अवकाश पर जाने के कारण परीक्षाओं की तैयारी करना संभव नहीं हो रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर विवि ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर चुनावी ड्यूटी में इन शाखाओं से कम कर्मचारी लगाने की मांग भी की थी। इस पर कोई राहत न मिलने पर विवि को मजबूरन पीजी और इन कोर्स की परीक्षाओं को देरी से शुरू करने का फैसला लेना पड़ा। परीक्षा की डेटशीट जल्द जारी कर दी जाएगी। अकेले पीजी परीक्षाओं में ही प्रदेश भर से 60 हजार छात्र बैठेंगे।

कर्मचारियों के अभाव के कारण बदलना पड़ा शेड्यूल : डॉ. नेगी

schedule of pg examination changed by hpu

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने माना कि  कर्मचारियों के चुनावी ड्यूटी पर जाने के कारण बीस नवंबर से पीजी और अन्य परीक्षाओं की तैयारी करना संभव नहीं था। इसलिए अब परीक्षाएं 29 नवंबर से करवाने का निर्णय लिया गया है।

13 नवंबर तक विवि के कर्मचारी चुनावी ड्यूटी से लौट जाएंगे। उसके बाद शेष बची तैयारियां पूरी हो सकेगी। जिसमें प्रश्न पत्र, उत्तर पुस्तिकाओं की सप्लाई कर्मचारियों की ड्यूटी और छात्रों को रोलनंबर भेजने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 

बीपीएड के फार्म भरने की आज अंतिम तिथि 
शिमला। नवंबर माह में प्रथम और तृतीय सत्र की परीक्षाओं के लिए आज तक परीक्षा फार्म भरे जाएंगे। छात्र बीपीएड के ओल्ड बैच के पहले और तीसरे सेमेस्टर के लिए पुरानी वेबसाइट www.hpuniv.in  के माध्यम से, जबकि नए बैच के छात्रों के परीक्षा फार्म www.admissions.hpushimla.in साइट से भरे जा रहे हैं।

नेट परीक्षा के लिए दो बसें चलाए एचपीयू : एबीवीपी

schedule of pg examination changed by hpu

पांच नवंबर को शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में होने वाले नेट के लिए एचपीयू कैंपस से दो बसें चलाने की मांग को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ता और परीक्षार्थी सोमवार को विवि के कुलसचिव प्रो. एसएस नारटा से मिले।

परीक्षार्थियों ने विवि छात्रावासों और समरहिल के आसपास रह रहे छात्रों की सुविधा के लिए यूनिवर्सिटी से बसें चलाने की मांग की। एबीवीपी इकाई अध्यक्ष विश्वबंधु शर्मा और सचिव सुयश पवार ने शहर की ट्रैफिक की समस्या का हवाला देते हुए छात्रों ने कहा कि ट्रैफिक जाम के कारण छात्र परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच पाते।

इसलिए सुबह साढ़े सात बजे के करीब कैंपस से बसें चलाई जाएं। प्रो. एसएस नारटा ने परीक्षार्थियों को आश्वासन दिया कि दो बसें कैंपस से परीक्षार्थियों के लिए चलाई जाएंगी। इसके लिए पूल ऑफिसर को आदेश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed