फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   scam investigation closed against himachal vidhan sabha speaker rajeev bindal

स्पीकर बिंदल के खिलाफ बंद होगी एक और जांच, ये था गड़बड़झाला

Wed, 21 Nov 2018 01:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 21 Nov 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
scam investigation closed against himachal vidhan sabha speaker rajeev bindal

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष और धूमल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. राजीव बिंदल के खिलाफ एक और जांच बंद होगी। उन पर स्वास्थ्य मंत्री रहते राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में गड़बड़झाले के आरोप थे। धूमल सरकार में विपक्षी कांग्रेस ने इस आरोप को कांग्रेस चार्जशीट में शामिल किया था।

विज्ञापन


बाद में जब वीरभद्र सरकार सत्ता में आई तो इसे आधार बनाकर प्रारंभिक जांच शुरू की गई। अब जयराम सरकार ने इस इन्कवायरी को राजनीतिक रंजिश से दर्ज मानते हुए बंद करने के आदेश दिए हैं, जिसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह जांच वर्ष 2013 में शुरू की गई थी। विजिलेंस ब्यूरो ने इसे शिकायत संख्या 29/2013 अंकित कर शुरू किया।
विज्ञापन


हालांकि, कांग्रेस चार्जशीट में महज तीन-चार लाइनों में ही यह आरोप थे कि धूमल सरकार के कार्यकाल में केंद्र से राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन में आए बजट का ठीक से इस्तेमाल नहीं किया गया और इसमें गड़बड़ी हुई। इसके अतिरिक्त कैलेंडर, डायरी आदि स्टेशनरी की सामग्री को छापने में भी फंड का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती में अनियमितताओं के मामले को भी वापस लेने की अरजी

इससे सरकारी कोष को नुकसान पहुंचने की बात की गई। वीरभद्र सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई यह जांच बेनतीजा ही रही थी। इस पर एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकी थी। सूत्रों ने बताया कि इस मामले को बंद करने के आदेश के साथ ही तमाम संबंधित अधिकारियों से इस पर ओपिनियन मांगा गया है, जिसके बाद इसे बंद कर दिया जाएगा। 
जयराम सरकार की अनुमति के बाद एक सरकारी वकील की ओर डॉ. राजीव बिंदल के खिलाफ भर्ती अनियमितताओं के मामले को भी राजनीतिक रंजिश से प्रेरित हुआ मानकर इसे वापस लेने की अर्जी कोर्ट में दी जा चुकी है।

इस मामले को वापस लेने के लिए पहले ही कोर्ट में अरजी दी जा चुकी है। वीरभद्र सरकार ने एक दशक पहले डॉ. बिंदल पर मामला दर्ज किया था। इसमें आरोप थे कि जब वह नगर परिषद सोलन के अध्यक्ष थे तो भर्ती में अनियमितताएं हुईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed