फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Scam in Horticulture department Himachal Pradesh Government

सोसायटी के खाते में डाले नर्सरियों और बगीचों से कमा लिए करोड़ों रुपये

Sat, 28 Jul 2018 10:33 AM IST
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 28 Jul 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
Scam in Horticulture department Himachal Pradesh Government

बागवानी विभाग की नर्सरियों और बगीचों से होने वाली करोड़ों की आय सोसायटी के खाते में डाली जा रही है। इस राशि को सोसायटी के कर्मचारियों के वेतन पर खर्च किया जा रहा है। नर्सरियों और बगीचों से होने वाली सालाना करीब चार करोड़ की आय का विभाग को कोई लाभ नहीं मिल रहा है। इसे विश्व बैंक वित्त पोषित प्रोजेक्टों और सोसायटी के खर्चे चलाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन


नियमों के अनुसार इस राशि को बागवानी विभाग के खाते में जमा किया जाना होता है, लेकिन पिछले करीब तीन साल से नर्सरियों-बगीचों से होने वाली आय को सोसायटी के खाते में डाला जा रहा है। इससे विभाग को 12 करोड़ रुपये की चपत लग रही है। इससे पहले लगभग 35 सालों से इस राशि को बागवानी विभाग के खाते में जमा किया जाता रहा है।

विज्ञापन

क्या कहते हैं बागवानी निदेशक

Scam in Horticulture department Himachal Pradesh Government

हर साल बागवानी विभाग की नर्सरियों और बगीचों से चार करोड़ रुपये की आय होती रही है। सोसायटी में करीब 15 कर्मचारी तैनात हैं। इनमें से कुछ सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं और कुछ विभाग से भेजे गए हैं।

गौरतलब है कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने यह सोसायटी इसलिए बनाई थी कि विश्व बैंक की वित्तीय मदद से बागवानों को अच्छी किस्म के सेब के पौधे उपलब्ध कराए जा सकें। सोसायटी ने अब तक कितना काम किया, यह कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन इतना स्पष्ट है कि यह सोसायटी आज भी विभाग की नर्सरियों और बगीचों की आय पर निर्भर है।

बागवानी निदेशक एमएल शर्मा ने कहा कि बागवानी विभाग की नर्सरियों और बगीचे से होने वाली आय को सोसायटी के खाते में डाला जा रहा है। सोसायटी का काम अच्छा चलना शुरू हो जाएगा तो यह राशि बागवानी विभाग के खाते में जमा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed