फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   sawan somvar 2020 bijli mahadev temple remain closed due to corona crisis

सावन माह शुरू, बिजली महादेव के नहीं हो सकेंगे दर्शन, कोरोना के कारण अभी तक नहीं खुले कपाट

Mon, 06 Jul 2020 05:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 06 Jul 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
sawan somvar 2020 bijli mahadev temple remain closed due to corona crisis
बिजली महादेव (फाइल फोटो)

कुल्लू जिले में सोमवार से सावन का महीना शुरू हो गया है। कोरोना के कारण सावन महीने में हर साल की तरह इस बार मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं होगी। वैश्विक महामारी कोरोना के इस दौर में जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बिजली महादेव के द्वार भक्तों के लिए अभी नहीं खुलेंगे। सावन महीने में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को फिलहाल बिजली महादेव के शिवलिंग के दर्शन के लिए इंतजार करना होगा।

विज्ञापन


मंदिर प्रबंधन को प्रदेश सरकार की ओर से जारी होने वाले दिशा-निर्देशों का इंतजार है। सरकार की ओर से जारी निर्देशों के बाद ही मंदिर कमेटी की ओर से आगामी निर्णय लिया जाएगा। गौर रहे कि चारों ओर से पहाड़ियों के बीचोंबीच इस मनोरम स्थल में बिजली महादेव विराजमान रहते हैं। मान्यता है कि यहां पर लोगों की मनोकामना पूरी होती है। यहां पर वैसे सालभर श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहता है।
विज्ञापन


अकेले सावन महीने में ही यहां पर करीब दो लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन करते हैं। मंदिर में कई संस्थाओं की ओर से भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। उधर, इस संबंध में बिजली महादेव के कारदार अमरनाथ नेगी ने कहा कि मंदिर अभी बंद है। मंदिर खोलने को लेकर सरकार की ओर से अभी निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं। निर्देश मिलने पर उसका पालन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed