{"_id":"5f41416242e8fa12752e4187","slug":"satpal-singh-satti-appointed-the-chairman-of-the-sixth-finance-commission-of-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: सतपाल सिंह सत्ती बने छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: सतपाल सिंह सत्ती बने छठे वित्त आयोग के अध्यक्ष
Sat, 22 Aug 2020 09:32 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 22 Aug 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
सतपाल सिंह सत्ती
- फोटो : social media
हिमाचल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को राज्य के छठे वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाया गया है। यह वित्त आयोग पंचायतों और नगर निकायों की आर्थिक स्थिति की समीक्षा करता है। आयोग इन संस्थानों के लिए संसाधनों के आवंटन की भी सिफारिश करता है। शनिवार को प्रधान सचिव वित्त प्रबोध सक्सेना ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर दी। इस अधिसूचना के अनुसार राज्य के छठे वित्त आयोग का गठन किया गया है। इसके अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती बनाए गए हैं। उन्हें कैबिनेट मंत्री के बराबर पद मिला है।
विज्ञापन
इसके सदस्य अतिरिक्त मुख्य सचिव अथवा प्रधान सचिव पंचायती राज और अतिरिक्त मुख्य सचिव या प्रधान सचिव शहरी विकास बनाए गए हैं। राज्य के योजना सलाहकार इस आयोग के एक्स ऑफिशियो सदस्य सचिव होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर कार्यकाल पूरा होने के बाद से ही सतपाल सिंह सत्ती की सरकार में नियुक्ति की चर्चा चल रही थी। अब केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पूर्व भाजपा अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती को छठे वित्त आयोग का अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन