{"_id":"56f6b1a04f1c1ba41ff14eb3","slug":"satpal-satti-targets-cm-virbhadra-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पद छोड़ें संगीन आरोपों में घिरे मुख्यमंत्री: सत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पद छोड़ें संगीन आरोपों में घिरे मुख्यमंत्री: सत्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Sat, 26 Mar 2016 09:28 PM IST
विज्ञापन
ऊना में प्रेस वार्ता करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से इस्तीफे की मांग की है। कहा कि संगीन आरोपों में घिरे मुख्यमंत्री अपना पद छोड़ें। प्रेस वार्ता में सत्ती ने कहा कि आय से अधिक संपत्ति मामले में मुख्यमंत्री की आठ करोड़ की संपत्ति जब्त होने के बाद केंद्र में बैठी कांग्रेस को उनसे तुरंत इस्तीफा लेना चाहिए।
विज्ञापन
अफसोस की बात है कि राहुल गांधी से लेकर सोनिया गांधी तक सब भ्रष्टाचार के मामलों में फंसे हैं। कहा कि 28 मार्च को विधायक दल की प्रस्तावित बैठक में इस बाबत रणनीति बनाई जाएगी। आरोप लगाया कि वीरभद्र की दिल्ली में संपत्ति के मामले में बनाए गए शपथ पत्र 2008 के हैं, जबकि उनके स्टांप पेपर 2015 में खरीदे गए।
विज्ञापन
वे भी शिमला निवासी एक व्यक्ति के नाम पर निकले। ऐसे में सीएम यह बताएं कि क्या इसमें भी भाजपा का हाथ है। कहा कि अगर मुख्यमंत्री को यह लगता है कि भाजपा नेता उन पर झूठे आरोप लगा रहे हैं तो वे हमारे खिलाफ कोर्ट में क्यों नहीं जाते। यह भी कहा कि वीरभद्र सरकार के ही मंत्री मजबूरी के चलते उनका साथ दे रहे हैं, जबकि अंदरखाते कांग्रेस की क्या हालत है, यह सब जानते हैं।
विज्ञापन