फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   satpal satti statement on congress and communist party

कांग्रेस व कम्युनिस्ट देश में फैला रहे अराजकता का महौल : सत्ती

Sun, 22 Dec 2019 04:50 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 22 Dec 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
satpal satti statement on congress and communist party
- फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि कांग्रेस, कम्युनिस्ट और कुछ अन्य राजनीतिक दल नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर देश में अराजकता का माहौल फैला रहे हैं। लोकतांत्रित देश होने के चलते किसी भी बात का विरोध कोई भी व्यक्ति कर सकता है, लेकिन संपत्ति, जान-माल को नुकसान पहुंचाना उचित नहीं है। सत्ती हमीरपुर में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे।

विज्ञापन


वह सर्वहित सुधार सभा के सभागार में भाजपा के बुद्धिजीवी सम्मेलन में भाग लेने आए थे। सम्मेलन में भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं व विभिन्न मंडलों से आए लोगों को नागरिकता संशोधन कानून के बारे में बताया। मंडल स्तर पर पर सम्मेलन आयोजित कर लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया। सत्ती ने कहा कि 31 दिसंबर तक प्रदेश में जिलास्तर पर सम्मेलन करवाए जाएंगे। 
विज्ञापन


27 दिसंबर को सरकार के दो साल पूरे होने पर शिमला में होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा भी बनाई गई। उन्होंने कहा कि हमीरपुर से करीब 1000 कार्यकर्ता और प्रदेश से 25 हजार लोग इसमें भाग लेंगे। इसके बाद सरकार की दो साल की उपलब्धियों, विकास कार्यों व योजनाओं के बारे में जिला व मंडल स्तर पर लोगों को बताया जाएगा। कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और शांता कुमार के नेतृत्व में भी सरकारों ने बेहतरीन विकास कार्य किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सरकार पहली बार प्रदेश में रिपीट करेगी। सम्मेलन में भाजपा जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा, विधायक कमलेश कुमारी, भाजपा व एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, जिला परिषद चेयरमैन राकेश ठाकुर, एपीएमसी चेयरमैन अजय शर्मा, विजयपाल सोहरू सहित सभी मंडलाध्यक्ष, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed